नहर सफाई और मरम्मत के नाम पर 5.5 करोड़ से अधिक की स्वीकृत निविदाओं के बावजूद नहीं दिख रहा कार्य

अफसर का अजीबो-गरीब तर्क : करोड़ों के काम में बोर्ड की क्या जरूरत? आखिर क्या छिपा रहा विभाग

Gupta Lochan
5 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के नाम पर शासकीय धन की बंदरबांट का एक बड़ा मामला मिनी माता बांगो नहर संभाग क्रमांक 5 में सामने आया है। विभाग द्वारा नहरों की सफाई, गाद (सिल्ट) निकासी, झाड़ी कटाई, लाइनिंग और तटबंधों के जीर्णोद्धार के नाम पर 5.5 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके तो जारी कर दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कागजों में हुआ यह ‘विकास’ धरातल पर ढूंढने से भी नहीं मिल रहा।
साढ़े 5 करोड़ में कागजों पर ‘चमकी’ बांगो नहर, धरातल पर गाद और झाडिय़ों का ‘साम्राज्य’ प्राप्त जानकारी एवं नहरों के निरीक्षण के अनुसार, विभाग द्वारा दो प्रमुख निविदाएं स्वीकृत की गई थीं, किमी 24 से 41.7 तक 309.69 लाख रुपये की लागत से नहर सफाई, गाद निकासी, लाइनिंग, नहर की सडक़ पर मुरुम भराई और तटबंध मरम्मत का कार्य। मेहंदी कला उप वितरक नहर (16 किमी तक) 242.56 लाख रुपये की स्वीकृत निविदा के तहत नहर सफाई, गाद निकासी, लाइनिंग, मुरुम भराई और तटबंध मरम्मत एवं सफाई कार्य। ?साढ़े पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत होने के बावजूद नहरों के भीतर गाद जस की तस भरी हुई है, झाडिय़ां लहलहा रही हैं और नहर के दोनों ओर मुरम भराई का काम पूरी तरह नदारद है। उच्चाधिकारियों, ग्रामीणों और स्थानीय मीडिया की नजरों में धूल झोंकने के लिए केवल मुख्य सडक़ों से सटे कुछ हिस्सों या गांवों के किनारे दिखावे के तौर पर मामूली सफाई कर इतिश्री कर ली गई है। ?गुणवत्ताहीन और अधूरे कार्य की पोल तब खुल गई जब हाल ही में नहर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट गया, जिसे आनन-फानन में रेत की बोरियां डालकर दबाने का प्रयास किया गया।

कार्य का नाम एवं स्वीकृत राशि

प्रशासनिक/तकनीकी स्वीकृति क्रमांक व दिनांक कार्य प्रारंभ करने की तिथि एवं कार्य पूर्ण करने की निर्धारित समयावधि ठेकेदार/कार्य एजेंसी का नाम संभागीय/उप संभागीय कार्यालय का नाम संबंधित अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री का नाम व संपर्क नंबर उल्लेखित करते हुए बड़ा सूचना बोर्ड लगाना कानूनी रूप से अनिवार्य है। करोड़ों डकार गए जि़म्मेदार, धरातल पर सिर्फ छलावा बांगो नहर में सफाई के नाम पर सफारी लाखों-करोड़ों का बजट स्वीकृत होने के बावजूद यदि नहर में गाद भरी रहे और पानी की आपूर्ति बाधित हो, तो इसका सीधा असर नहर के पूरी तरह टूटने पर पड़ता है और अचानक नहर के टूटने से उसका पानी भारी मात्रा में खड़ी फसलों में पहुंचकर फसलों को बर्बाद करता है और क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को नुकसान पहुंचाता है। सडक़ों के किनारे सांकेतिक काम कर पूरे बजट का आहरण कर लेना और अधिकारियों द्वारा नियमों की मनगढ़ंत व्याख्या करना, यह साफ दर्शाता है कि ठेकेदार और विभागीय अमले के बीच साठगांठ का खेल चल रहा है। अब देखना यह होगा कि इस करोड़ों के संभावित घोटाले और नियमों की अनदेखी पर शासन के उच्चाधिकारी और जल संसाधन विभाग संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का आदेश देते हैं या फिर ‘कागजी मरम्मत’ का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

बोर्ड नदारद, बजट पार बांगो संभाग में ‘अदृश्य’ जीर्णोद्धार का अनूठा कारनामा

भ्रष्टाचार को छिपाने का सबसे बड़ा औजार ‘सूचना का अभाव’ बना हुआ है। पूरे कार्य क्षेत्र में कहीं भी नियमानुसार कार्य विवरण का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, ताकि आम जनता और मीडिया को यह पता ही न चल सके कि यहाँ करोड़ों का काम स्वीकृत है। ?जब इस संबंध में कार्यपालन अभियंता मिनी माता बांगो नहर संभाग क्रमांक 5, श्रीमती मंजू गोपाल से हमारे संवाददाता कैलाश शर्मा ने जानकारी ली तो उनका तर्क था कि जीर्णोद्धार या मरम्मत कार्यों के लिए बोर्ड लगाना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, जल संसाधन विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण नियमों के अनुसार कानूनी प्रावधान छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा 4(1)(बी) और छत्तीसगढ़ लोक निर्माण/जल संसाधन विभाग मैन्युअल के नियमों के तहत करोड़ से अधिक लागत के प्रत्येक सार्वजनिक निर्माण या जीर्णोद्धार कार्य स्थल पर जन-जानकारी हेतु ‘सूचना बोर्ड’ लगाना अनिवार्य है। सूचना बोर्ड में कार्य का नाम, बोर्ड पर निम्न विवरण अंकित करना कानूनी/अनुबंधात्मक रूप से अनिवार्य है।

Share This Article