Author: Nkadam

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

     

    रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

  • मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

    रायगढ़। विगत 25 अक्टूबर की रात्रि ग्राम भिखारीमाल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 43 वर्षीय कन्हैया महार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के अपराध में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता विस्तारित करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त कर बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रार्थी त्रिलोचन महार पिता स्व. चांद 70 वर्ष, निवासी ग्राम भिखारीमाल ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 अक्टूबर की रात्रि उनका पुत्र कन्हैया महार (43 वर्ष) अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ ससुराल संबलपुर, ओडिशा से ट्रेन द्वारा घर लौटा था। घर के बाहर ऑटो चालक को किराया देने के लिए कन्हैया बाहर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह बस्ती की ओर घूमने गया होगा। रात्रि करीब 1.30 बजे गांव के तीन युवक कन्हैया को अचेत अवस्था में घर लेकर पहुंचे। सुबह परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ ले गए। अगले दिन कन्हैया को घर छोडऩे आए युवकों से पूछताछ करने पर पता चला कि देर रात कन्हैया का गांव के ही एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बालक ने बांस के डंडे से कन्हैया के सिर पर वार कर दिया था। बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट की सुसंगत धारा 296, 31(3), 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल कन्हैया महार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 03 नवंबर की रात्रि उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना गोलबाजार, जिला रायपुर में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया था। मर्ग डायरी थाना चक्रधरनगर प्राप्त होने पर पुलिस ने असल मर्ग कायम कर पूर्व में दर्ज अपराध में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता विस्तारित की। वहीं प्रकरण में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

  • दहेज प्रताडऩा से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    दहेज प्रताडऩा से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    रायगढ़। नवविवाहिता की फांसी लगाकर खुदकुशी के मामले में भूपदेवपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मर्ग जांच में मृतिका को दहेज की मांग को लेकर पति एवं सास-ससुर द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का तथ्य सामने आने पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 80, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
    जानकारी के अनुसार ग्राम जैमुड़ा निवासी श्रीमती नीता पटेल, पति राकेश पटेल, 34 वर्ष की मृत्यु के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। मृतिका का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम जैमुड़ा निवासी बंधुराम पटेल के पुत्र राकेश पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही पति राकेश पटेल, सास शांति बाई पटेल एवं ससुर बंधुराम पटेल द्वारा कम दहेज लाने तथा मोटरसाइकिल नहीं लाने की बात कहकर उसके साथ विवाद, मारपीट एवं प्रताडऩा की जाती थी। इतना ही नहीं, करीब चार-पांच माह पूर्व आरोपियों द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग करते हुए भी मृतिका के साथ विवाद एवं मारपीट की गई थी। लगातार दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर 19 अक्टूबर 2026 की दोपहर नीता पटेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मृत्यु होने के कारण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा कार्रवाई कराई गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगाना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के परिजनों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि पति, सास एवं ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने के कारण मृतिका ने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव द्वारा अग्रिम विवेचना एवं कार्रवाई की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने 7 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में पति राकेश पटेल 34 वर्ष, ससुर बंधुराम पटेल पिता स्व. संपतलाल 56 वर्ष तथा सास शांति बाई पटेल पति बंधुराम पटेल, 52 वर्ष, तीनों आरोपी ग्राम जैमुड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

  • स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आगामी 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इन तीनों शहरों को पुरस्कृत करेंगी। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उन हजारों सफाई मित्रों के परिश्रम का सम्मान है, जो प्रतिदिन हमारे शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अथक मेहनत करते हैं। साथ ही यह उन जागरूक नागरिकों की सहभागिता का भी सम्मान है, जिन्होंने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति एक नई चेतना जागृत की है। आज स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। छत्तीसगढ़ भी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था हो, नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिले तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो।
    स्वच्छता केवल पुरस्कार नहीं, नागरिकों के बेहतर जीवन से जुडऩा संकल्प-सीएम साय
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वच्छता केवल किसी प्रतियोगिता या सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। यह नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा विषय है। स्वच्छ शहरों में नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलता है और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार तैयार होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल नगरीय निकायों या सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि हम सभी की है। जब नागरिक अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति जागरूक होते हैं, तभी स्वच्छता के प्रयास स्थायी और प्रभावी बनते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा की उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ को नई प्रेरणा मिली है। अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश का प्रत्येक शहर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। बड़े नगरों के साथ छोटे नगरीय निकायों में भी स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि को हम अपने प्रयासों को और गति देने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

    राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन की जानकारी

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन की औपचारिक जानकारी दी है। मंत्रालय के सचिव श्री सतेंद्र सिंह ने राज्य में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और नागरिक सहभागिता की सराहना करते हुए इन शहरों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया है। मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वच्छ भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में नागरिकों की सहभागिता और नगरीय निकायों के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन यह दर्शाता है कि स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और सामूहिक भागीदारी से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में इन तीन शहरों को मिलने वाली राष्ट्रीय पहचान प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को भी स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह उपलब्धि छोटे और बड़े सभी शहरों के लिए प्रेरणादायक है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, बेहतर प्रबंधन और जनसहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है।

  • रानीसागर और तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

    रानीसागर और तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

    रायगढ़। खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से 9,00,500 रुपए नगद जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
    जानकारी के अनुसार इससे थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया एवं घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरियों द्वारा दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 6,07,400 नगद, दो गड्डी ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जब्त की। इस मामले में थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

    रानीसागर से 19 जुआरी गिरफ्तार

    रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश अग्रवाल, 49 वर्ष, राधेन्द्र गुप्ता, 44 वर्ष निवासी घरघोड़ा, विकास अग्रवाल, 49 वर्ष राजकमल अग्रवाल 38 वर्ष, अभिषेक अग्रवाल, 36 वर्ष, विनय अग्रवाल 36 वर्ष, अमोल अग्रवाल 40 वर्ष, संदीप अग्रवाल 41 वर्ष, आलोक अग्रवाल 45 वर्ष, संजय कुमार 38 वर्ष, अंकित कुमार, 36 वर्ष, मुरली अग्रवाल 38 वर्ष, प्रतीक अग्रवाल, 38 वर्ष, अमन कुमार 30 वर्ष, दिनेश अग्रवाल 53 वर्ष, शुभम अग्रवाल, 25 वर्ष सभी खरसिया निवासी, हासित गुप्ता, 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा। नरेश कुमार 58 वर्ष, निवासी रायगढ़, पारस उर्फ पिन्टु 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार रायगढ़ शामिल है।

    तारापुर में 10 जुआरी गिरफ्तार

    इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताशपत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 2,93,100 नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की। इस मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं पकड़े गए जुआरियों में दिनेश यादव, 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर रायगढ़, चमनदीप सिंह, 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रौनक अग्रवाल, 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़, राजीव लोचन बेहरा 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़, विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, प्रिंस सलूजा 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, पंकज कुमार महथा 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।

  • लक्ष्मी-गणेश की आराधना के लिए शहर सजकर तैयार

    लक्ष्मी-गणेश की आराधना के लिए शहर सजकर तैयार

    रायगढ़। दीप, रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली रविवार को शुभ योग में मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष आराधना के लिए शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं।
    उल्लेखनीय है कि इस बार रविवार को अमावस्या के दिन दीपावली पर्व मनाई जाएगी, इसे लेकर पूरे शहर में उत्साह का वातावरण है। शहर की सडक़ें, बाजार और घर रंग-बिरंगी झालरों, रोशनी की लडिय़ों और आकर्षक रंगोली से जगमग हो गए हैं। लोग अपने घरों को स्वच्छ व सुसज्जित करने में लगे हैं, ताकि मां लक्ष्मी का आगमन हो सके। मान्यता है कि इस पवित्र दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस त्यौहार में माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों को फूल व रंगीन झालरों से जहां सजाया गया है। वहीं घर के बाहर रंगोली भी बनाई गई है। त्यौहार को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है।
    इस बार यह पर्व रविवार मनाया जाएगा। इस त्यौहार की तैयारी पखवाड़े भर पहले से शुरू हो गई थी। पर्व का स्वागत करने के लिए पूरा शहर विद्युत रंगीन झालरों व दीपों से जगमगाने लगे हंै। यही कारण है कि इसे रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। दीपावली के दिन दीपकों की पूजा का विशेष महत्व है। इस संबंध में पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि पूजा के लिए दो थालों में दीपक रखें। छह चौमुखे दीपक दोनों थालों में रखें। 26 छोटे दीपक भी दोनों थालों में सजाएं। इन सब दीपकों को प्रज्जवलित करें, रोली, बताशा, चावल, गुड, अबीर, गुलाल, धूप सहित अन्य सामग्री से पूजा करें। व्यापारियों को दुकान की गद्दी पर गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा रखकर पूजा करना चाहिए, इसके बाद घर आकर पूजन करें।

    विधि-विधान से करें पूजा

    मान्यता है कि दीपवली के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। कहा जाता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर वास करती है, यही कारण है कि लोग अपने घरों को फुल और कुमकुम से सजाते हैं ताकि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करें। साथ ही पूजन के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र की पूजा की जाती है। साथ ही मां सरस्वती की पूजन का भी विशेष महत्व है। क्योंकि इन तीनों देव की एक साथ पूजा करने से धन व सिद्धि के साथ ज्ञान की देवी का भी वास होता है।

    लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

    दिवाली के दिन रविवार को 8 नवंबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्त विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। पूजा की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट रहेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में वृषभ लग्न का संयोग लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है, इसे स्थिर लग्न माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।

    व्यापारियों के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त

    दिवाली के अवसर पर व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और फैक्ट्रियों में भी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करता है। इस दिन कुंभ लग्न दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बही-खातों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं, सिंह लग्न रात 12 बजकर 25 मिनट से रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में निशीथ काल के दौरान लक्ष्मी साधना और श्री यंत्र की पूजा की जाती है।

    बाजार में रही गहमा-गहमी का माहौल

    धनतेरश के दूसरे दिन शनिवार रूपचौदस को भी सुबह से ही ज्वेलरी व कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही पूरे दिन लोग पूजा सामग्री खरीदी करते नजर आए, इसके चलते शहर के सडक़ों में सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में व्यवसायियों का कहना था कि धनतेरश के दूसरे दिन भी अच्छा-खासा व्यपार हुआ है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि रविवार को भी शाम तक अच्छी बिक्री होगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक व आटो मोबाइल दुकानों में भी पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – मंत्री टंक राम वर्मा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – मंत्री टंक राम वर्मा

    छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए बनेगा नया कानून, विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता

    कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार, सात दिनों के भीतर आम नागरिकों और हितधारकों से मांगे गए सुझाव

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटरों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने तथा विद्यार्थियों के हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार किया गया है। प्रस्तावित कानून के माध्यम से कोचिंग संस्थानों के संचालन में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।

    उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, सकारात्मक और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रस्तावित छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 के प्रारूप से कोचिंग संस्थानों की जवाबदेही बढ़ेगी तथा विद्यार्थियों को अनावश्यक शैक्षणिक दबाव, मनमानी फीस और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।

    विधेयक के प्रारूप में 20 अथवा अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य करने, पांच वर्ष की पंजीकरण वैधता, शुल्क संबंधी पारदर्शिता, पाठ्यक्रम छोड़ने पर शुल्क वापसी तथा छात्रावासों की सुरक्षा के प्रावधान प्रस्तावित हैं। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श व्यवस्था, उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के निराकरण और चौबीसों घंटे हेल्पलाइन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

    विधेयक के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय प्राधिकरण तथा जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला समितियों के गठन का प्रावधान है। नियमों के उल्लंघन पर दस हजार से पांच लाख रुपये तक की शास्ति तथा गंभीर मामलों में पंजीकरण निरस्त करने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 के प्रारूप को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षाविदों, युवाओं, हितधारकों और आम नागरिकों से सात दिनों के भीतर सुझाव एवं अभिमत आमंत्रित किए हैं। विधेयक का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपने सुझाव che-higheredu.cg@gov.in पर भेज सकेंगे।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

  • नितिन नबीन और स्मृति ईरानी 15 को आएंगे छत्तीसगढ़

    नितिन नबीन और स्मृति ईरानी 15 को आएंगे छत्तीसगढ़

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा होगा। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने दौरे के लिए सहमति दी है। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
    बीजेपी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल में प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे। मीटिंग के दौरान प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पिछले दौरे में हुई चर्चा का फीडबैक और अपडेट लेंगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को आगे की जिम्मेदारियों और कामों को लेकर निर्देश भी दिए जाएंगे।

    सीएम साय ने दिया था छत्तीसगढ़ आने का न्योता

    जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया था। इसके बाद नितिन नबीन ने 15 नवंबर को धरमजयगढ़ पहुंचने की सहमति दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले दौरे को प्रदेश भाजपा संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनजातीय गौरव दिवस हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने 2021 में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के साथ जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देना है।

    अंग्रेजों के खिलाफ किया था उलगुलान आंदोलन

    भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट कर उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बिरसा मुंडा सहित आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया जाता है।

  • धनतेरस पर दन-दनादन बरसा धन, बाजार में देर रात तक चलता रहा व्यापार

    धनतेरस पर दन-दनादन बरसा धन, बाजार में देर रात तक चलता रहा व्यापार

    रायगढ़। धनतेरस पर शहर सहित जिले में लोगों वाहन,ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ा व पूजा सामग्री की जमकर की खरीदी की। इससे देर रात तक शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ लगी रही है। वहीं लोगों की भीड़ को देख व्यवसायी इस बार अच्छा कारोबार किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 600 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ है।
    उल्लेखनीय है कि धनतेरस त्यौहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया, इससे शुक्रवार को सुबह से दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी थी, इस दौरान लोग अपने हैसियत के अनुसार कोई सोना तो कोई चांदी के क्वाईन सहित कपड़ा व बर्तन की जमकर खरीददारी की है। साथ ही इलेक्ट्रानिक बाजार में फ्रीज, वासिंग मशीन एसी सहित अन्य सामानों की भी अच्छी बिक्री हुई है। साथ ही व्यवसायी दुकान के से लेकर बाहर तक ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रानिक सामनों से सुसज्जित किया है, ताकि लोगों के आते-जाते नजर पड़ते ही सामनों को खरीदी कर रहे हैं। साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार शनिवार को धनतेरश होने के कारण अच्छी बिक्री हुई है, साथ ही भीड़ के चलते कई लोग खरीदी नहीं कर पाए हैं, इससे शनिवार को भी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद है। साथ ही बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों में भी काफी उत्साह बना हुआ है।

    सोना-चांदी की बढ़ी चमक

    ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी कर पूजा करने से सालभर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। इसी मान्यता को लेकर लोग धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी करते हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सुबह से ही ज्वेलरी दुकानों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, वहीं इस बार चांदी के सिक्के व पायल सहित अन्य ज्वेलरी की अच्छी-खासी बिक्री हुई है। वहीं ज्वेलरी व्यपारियों का कहना था कि दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। साथ ही लोगों के मांग के अनुरूप अलग-अलग डिजाईन के कम वजन में ज्वेलरी मंगाए गए हैं जो बेहद पसंद आ रहा है।

    बर्तन व कपड़े की रही अच्छी मांग

    धनतेरस पर शहर की लगभग सभी दुकानें सुबह 8 बजे से ही खुल गई थी। जिससे लोग भीड़ से बचने के लिए सुबह से ही खरीदी के लिए निकल पड़े थे, इस दौरान बर्तन व कपड़ा दुकानों में देर रात तक भीड़ लगी रही। साथ ही तांबा व कांसा के बर्तन के साथ भगवान की मूर्तियोंं की भी जमकर बिक्री हुई है। इस दौरान दुकानों में भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार और रविवार को खरीदी करेंगे, ऐसे में उम्मीद है कि बाजार में अच्छी खासी भीड़ रहेगी।

    आटो मोबाइल्स बाजार में रही धूम

    धनतेरस पर आटो मोबाइल सेक्टर में अच्छी बिक्री हुई है, इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि विगत 10 दिन पहले से ही धनतेरस के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई थी। जिससे शुग्रवार को सुबह से ही गाडिय़ां शो-रूम से निकलने लगी थी। वहीं कई लोग दीपावली पर वाहन लेकर जाएंगे, इससे रविवार को भी अच्छी बिक्री होने की संभावना है। वहीं वाहन डीलरों की मानें तो वाहन खरीदी करने वाले ग्राहकों को कुछ न कुछ उपहार भी दिया जा रहा है। साथ ही कम डाउन पेमेंट पर गाडिय़ा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की भी काफी डिमांड रही है।

    सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

    धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस के जवान अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा बनाए रखना है। त्योहारों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, जेब काटने, मोबाइल और सामान छीनने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और दुकानों में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद सीएसपी राहुल उईके, डीएसपी अजय नागवंशी और टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजारों में पुलिस की टीमें पिछले करीब एक सप्ताह से रोज शाम को पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसमें रक्षित केंद्र के सशस्त्र जवान और अलग-अलग थानों की पुलिस शामिल है। पुलिस की टीमें बाजारों में पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान चोरी, उठाईगिरी और झपटमारी जैसी घटनाओं को रोकना है।

    सुबह से रात तक सडक़ें रही जाम

    उल्लेखनीय है कि भीड़ को देखते हुए इस बार त्यौहारी बाजार नटवर स्कूल मैदान में लगवाया गया है, लेकिन इसके बाद भी शहर के चौक-चौराहों पर भी सैकड़ों की संख्या में दीया, फुल, बतासा सहित अन्य सामनों के स्टाल सजे हुए हैं, इसके चलते भी सडक़ों में जाम की स्थिति बनी हुई थी, हालांकि यातायात विभाग द्वारा सुबह से यातायात को व्यवस्थित करने में लग गए थे, जिसके बाद भी कुछ खास राहत मिलता नजर नहीं आया है। हालांकि अब दीपावली त्यौहार तक शहर में जाम का ही नजारा देखने को मिलेगा।