महेश साहू के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ विजयादशमी एवं सुआ नृत्य महोत्सव

Gupta Lochan
5 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों की अनूठी श्रृंखला में खरसिया ब्लॉक के ग्राम नंदगांव में इस वर्ष भी विजयादशमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और सांस्कृतिक सरोकारों के साथ मनाया गया। ग्राम में विगत वर्षों की भांति इस बार भी 25 अक्टूबर को विशाल दशहरा मेला एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुआ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जो ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हुआ।
मुख्य अतिथि महेश साहू का गरिमामयी आगमन एवं शुभारंभ – कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ मेला स्थल पहुंचे और रावण के विशाल पुतले का दहन भव्य आतिशबाजी कर्मा नृत्य किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की लोक कला और परंपरा के प्रतीक सुआ नृत्य महोत्सव का औपचारिक आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक महासभा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय जननेता, छाया विधायक महेश साहू ने शिरकत की उनके साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट आतिथ्य में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती मालती राठिया, नंदगांव की सरपंच श्रीमती प्रिया राठिया, उपसरपंच श्रीमती जगमती राठिया, सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा, परखित डनसेना, संजय डनसेना, थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण राठौर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप राठिया, राजकुमार पटेल, सिया राम राठिया, संगीत राठिया, गंगा राम राठिया डोमनारा, सचिव लखन सिंह राठिया, सनी राम राठिया, घुरसिंह राठिया, रामसिंह डनसेना, सियाराम राठिया, नितेश बरेठ सहित आयोजन समिति के तमाम प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सुआ नृत्य दलों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं अन्य सभी प्रतिभागी टीमों को प्रोत्साहनस्वरूप सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश साहू ने उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और उन्नति की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा सुआ नृत्य महोत्सव जैसे आयोजन हमारे ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपनी लोक संस्कृति से जोड़े रखने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। छत्तीसगढ़ की यह धरोहर हमारी पहचान है, जिसे संजोए रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है। आयोजन समिति के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी से यह महोत्सव नंदगांव और सम्पूर्ण बरगढ़ खोला क्षेत्र में एक यादगार और ऐतिहासिक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ।

रावण दहन, आतिशबाजी और कर्मा नृत्य की धूम

विजयादशमी के पावन पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीकस्वरूप रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आसमान को रोशन करती भव्य आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुतला दहन से पूर्व छत्तीसगढ़ के माटी से जुड़े पारंपरिक कर्मा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

नन्ही बालिकाओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं नन्ही बालिकाओं की सुआ नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों एवं थाप पर सुआ नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इन नन्ही कलाकारों की कला-साधना और उत्साह को देखकर पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। रात भर चले इस सांस्कृतिक उत्सव में जोबी बरगढ़ खोला क्षेत्र के तमाम गांवों से आए ग्रामीण जनों ने मेले का और सुआ नृत्य का भरपूर आनंद लिया।

Share This Article