रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। व्हीआईपी रोड के फुंडहर चौक के पास स्थित श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। यह तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
व्हीआईपी रोड के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग
इलाके में मचा हडक़ंप, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

