मुख्य अतिथि कमल गर्ग की उपस्थिति में गायत्री मंदिर में पुरी की गई वैवाहिक रस्में

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज खरसिया के गायत्री मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह में 15 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। खरसिया के गायत्री मंदिर में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। प्रत्येक जोड़े के लिए शासन से 50 हजार की राशि आती है जिसमें से सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं सात हजार के उपहार भेंट तथा 8 हजार रुपये वैवाहिक स्थल सजावट सजावट वैवाहिक जोड़ों के रिश्तेदारों और आगंतुक अतिथियों के भोजन आदि में खर्च किए गए। आज का यह शुभ मांगलिक वैवाहिक कार्यक्रम मुख्य अतिथि कमल गर्ग छाया विधायक महेश साहू एस डी एम माननीय प्रियंका वर्मा जी नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा पार्षद अरुण चौधरी साहिल शर्मा ललित राठौर अजय महंत विनोद कुमार मनोज राठौर जनपद पंचायत सदस्य परियोजना अधिकारी श्रीमती पूनम कुर्रे सुपरवाइजर पुनीता दर्शन सुपरवाइजर नम्रता एवं अन्य सुपरवाइजर एवं सेक्टर प्रभारी पत्रकार कैलाश शर्मा संतोष यादव जय डनसेना नीलेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल एवं खरसिया नगर के प्रबुद्ध जनों समाज सेवकों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Share This Article