खरसिया। कैलाश शर्मा।?धर्म और संस्कृति की पवित्र पावन भूमि खरसिया में महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य महोत्सव का उत्साह चरम पर है। जयंती उत्सव की श्रृंखला में आज स्थानीय कन्या भवन में ‘नन्हे कदम सनातन की ओर’ शीर्षक से एक अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में अग्र समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों और माताओं-बहनों की आंखें खुशी से नम और मन भाव-विभोर हो गए।
आज के नन्हे कदम, कल का भविष्य हैं – कमल गर्ग
कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने बच्चों की प्रतिभा और उनके संस्कारों की खुलकर सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन और अग्र समाज के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ?अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की अद्भुत झलक देखने का सुअवसर मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभूत कर दिया है। आज के नन्हे कदम ही कल का भविष्य हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारी आने वाली पीढ़ी आधुनिक और उच्च शिक्षा के साथ-साथ अपनी सनातन संस्कृति और मूल संस्कारों से मजबूती से जुड़ी रहे, क्योंकि एक संस्कारवान बचपन ही सशक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य की वास्तविक नींव है। ?श्री गर्ग ने बच्चों के माता-पिता को ऐसे उत्तम संस्कार देने के लिए कोटि-कोटि नमन किया तथा समाज के सभी प्रबुद्धजनों एवं आयोजकों को इस तरह के सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी आयोजनों के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अभिभावकों की सराहना सामाजिक समरसता अग्र समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक चरित्रों के माध्यम से सनातन संस्कृति की गहरी छाप छोड़ी। उपस्थित नागरिकों ने बच्चों की कला के साथ-साथ उनके पालकों को भी बच्चों में नैतिक व धार्मिक मूल्य स्थापित करने के लिए विशेष रूप से सराहा। अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग सहित सभी पदाधिकारियों के अथक मेहनत और प्रयासों से अग्रसेन जयंती समारोह, का शानदार आयोजन किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम की संस्थापक श्रीमती रितु अजय बंसल और प्रवक्ता आचार्य रानू जी महाराज का विशेष योगदान रहा। साथ ही, आज के कार्यक्रम में राम अवतार अग्रवाल संरक्षक, मोहन मित्तल संरक्षक, प्रदीप अग्रवाल संरक्षक, ओमप्रकाश गोयल, श्रीमति मीना मित्तल सहयोगी, कान्हा बंसल सहयोगी, विशेष एवं गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में खरसिया के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया। ?यह आयोजन न केवल महाराजा अग्रसेन जयंती का एक अंग रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

