अरदास नगर-कीर्तन शोभा-यात्रा और लंगर के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का पावन प्रकाश-पर्व

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। शौर्य और साहस के प्रतीक सिख धर्म के दसवें और अंतिमगुरु गुरु गोविंदसिंह जी का पावन प्रकाश पर्व सिख और सिंधी समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर-कीर्तन, शोभा-यात्रा, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। वहीं प्रसादी पाने नगर भर के गणमान्य उपस्थित रहे। पावन प्रकाश पर्व पर शनिवार को पंजाबी गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा राहों में झाड़ू लगाने और जल सिंचन का कार्य सतत किया जा रहा था। वहीं पंजप्यारे के रूप में महिलाओं तथा पुरुष शोभायात्रा में भव्यता प्रदान कर रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का सत्कार हुआ। यह शोभायात्रा सिंधी गुरुद्वारा में जाकर समाप्त हुई। वहीं सोमवार को पंजाबी गुरुद्वारा में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र प्रसादी ग्रहण की।

Share This Article