दुर्ग एक्सप्रेस से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी, जरूरी दस्तावेज और नकदी पार

Lochan Gupta
1 Min Read

रायगढ़. दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रहे रायगढ़ के एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में रखे 10वीं और 12वीं के मूल अंकसूची, जाति-निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चांदी की चेन, कपड़े और नकदी सहित जरूरी सामान गायब हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर चौक निवासी सूरज यादव 6 नवंबर को अंबाला से उसलापुर के लिए दुर्ग एक्सप्रेस (20848) के इंजन से लगे जनरल कोच में सफर कर रहे थे। 7 नवंबर की रात करीब 3 से 3.30 बजे के बीच अनूपपुर जंक्शन के आसपास उनकी आंख लग गई। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उनका ट्रॉली बैग चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब उनकी आंख खुली तो बैग नहीं होने से उन्होंने बोगी में काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में उन्होंने रायगढ़ पहुंचने के बाद 9 नवंबर को इसकी शिकायत जीआरपी थाना में दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बगै में करीब तीन हजार रुपए की चांदी का चेन, तीन से चार हजार रुपए नकद, कपडे और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। घटना की शिकायत पर जीआरपी ने शुन्य में अपराध दर्ज कर डायरी को अनुपपुर जीआरपी भेजा दिया है।

Share This Article