बिलाईगढ़। बीईओ कार्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यालय के आसपास उगी झाडिय़ों की सफाई करा दी गई है। लेकिन 1300 शिक्षकों की सर्विस बुक की सुरक्षा, गायब दस्तावेजों की जांच और 10 साल से एक ही जगह पदस्थ क्चश्वह्र के तबादले पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सर्विस बुक गायब होने का आरोप
शिक्षक संगठनों का आरोप है कि लगभग 25 से 30 शिक्षकों की सर्विस बुक कार्यालय से गायब हैं। सेवा निवृत्त प्रधान पाठक गोपाल रौशिक और शिक्षिका स्नेहलता ठाकुर की सर्विस बुक को लेकर भी सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि गायब बुक की जगह नई कोरी बुक तैयार की जा रही है। इस मामले में बीईओ द्वारा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन भी दिया गया है।
रिश्वत प्रकरण एवं टेडग़ीडीपा स्कूल का मामला
बीईओ सत्यनारायण साहू के कार्यकाल में बाबू रथराम बंजारे को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा था, जिसमें बीईओ पर भी मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। यह प्रकरण रायगढ़ कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। वहीं टेडग़ीडीपा प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हेमलता साहू और शिक्षक बोधीलाल कत्थाकार के नियमित स्कूल नहीं आने और किराए के शिक्षक से पढ़वाने के आरोप भी लगे हैं।
डीईओ का निरीक्षण
खबर के बाद 28 अक्टूबर को डीईओ लक्ष्मीनारायण पटेल ने टेडग़ीडीपा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में हेम लता साहू बिना प्रभार दिए छुट्टी पर और बोधीलाल अनुपस्थित मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब शिक्षक संगठनों की मांग है कि बीईओ सत्य नारायण साहू को तत्काल हटाकर सर्विस बुक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सब की नजरें अब डीईओ की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

