छग की कला-संस्कृति से सजेगा राज्योत्सव का मंच

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ। छग राज्य उत्सव 2026 के अवसर पर जिले का जिला स्तरीय समारोह 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में आयोजित होगा। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले समारोह में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथि होंगे। समारोह में प्रदेश के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिपं अध्यक्ष संजय पांडे और नपा सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष आमंत्रित हैं।
कलेक्टर ने जिले वासियों से समारोह में शामिल होकर राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिपं सीईओ श ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम दशरथ राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर शंकर लाल सिन्हा, वर्षा बंसल व अधिकारी उपस्थित कलेक्टर ने प्रकाश व्यवस्था, बेहतर साउंड सिस्टम, यातायात, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम शांम 4 से आरंभ हो 9:30 तक चलेगी। छग के लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ समापन होगा।

Share This Article