जिपं. सीईओ तिवारी ने खैरपाली में तालाब जीर्णोद्धार का किया औचक निरीक्षण, दवाओं व पेयजल की गुणवत्ता भी परखी

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रापं फर्सवानी के आश्रित ग्राम खैरपाली में सामु. उपयोग के लिए करन तालाब के जीर्णोद्धार कार्य तथा खसरा नंबर 132/1 स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों के साथ – साथ ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं और पेयजल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से कार्य के संबंध में जानकारी ली। सामुदायिक उपयोग के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और स्थानीय जरूरतों को पूरा करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यों की नियमित निगरानी से उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
इस दौरान सीईओ तिवारी ने दवाओं की उपलब्धता और उनके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधी पंचायत प्रतिनि. से पूछा कि कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और उनका उपयोग किन समस्याओं अथवा जरूरतों के लिए किया जाता है। पंचायत प्रतिनिधि ने पूछे गए सवालों के जवाब देकर आवश्यक जान कारी दी। इसके साथ ही मौके पर पानी की गुणवत्ता भी देखी गई, ताकि पेयजल की स्थिति का जायजा लिया जा सके। निरीक्षण के दौरान जपं सीईओ राधे श्याम नायक जिला सारंगढ़ के सहा. परियोजना अधिकारी शशि कांत गुप्ता, पीईओ युवराज पटेल, तकनीकी सहायक गिरधारी पटेल, सरपंच प्र. चंद्रकिशोर सारथी, ग्रापं सचिव अर्जुन डहरिया व रोजगार सहायक भोगी लाल सिदार उपस्थित रहे। ग्रापं फर्सवानी आश्रित ग्राम खैरपाली में हुए इस निरीक्षण के माध्यम से तालाब जीर्णोद्धार, दवाओं के उपयोग तथा पेयजल की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की निगरानी को प्रशासनिक निरीक्षण का अहम हिस्सा माना जाता है।

Share This Article