बिलाईगढ़। जपं के तहत ग्रापं रमतला में वर्तमान सरपंच और सचिव द्वारा शासकीय आदेशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। ष्टश्वह्र जपं बिलाईगढ़ द्वारा 24 घंटे में भुगतान का सख्त निर्देश और नोटिस दिए जाने के 25 दिन बाद भी पीडि़त पूर्व सरपंच के हक की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रापं रमतला के पूर्व सरपंच ईश्वर भारती द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत पंचायत में विभिन्न विकास कार्य कराए गए थे। इन कार्यों की अंतिम किस्त की राशि कुल 6, 74, 863.00 रुपये जनपद कार्यालय द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को ही ग्राम पंचायत रमतला के भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिलाईगढ़ के खाता क्रमांक 3227298 725 में जमा करा दी गई थी। नियमत इस राशि का भुगतान तत्काल कार्य कराने वाले पूर्व सरपंच को हो जाना चाहिए था, लेकिन आरोप है कि वर्तमान सरपंच और सचिव ने इस राशि को दबाकर रख लिया, मामला संज्ञान में आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पत्र क्रमांक 6504/ पीएमएजीवाई/ ज.पं./2026 दिनांक 25/09/2026 को अत्यंत सख्त आदेश जारी किया था। आदेश में स्पष्ट लिखा था कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर पूर्व सरपंच को नियमानुसार राशि का भुगतान कर पावती कार्यालय में प्रस्तुत करें। सीईओ ने चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर उनके खिलाफ जिला कार्यालय को दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरपंच-सचिव की होगी।
पूर्व सरपंच ईश्वर भारती के अनुसार जब उक्त खाते की जांच कराई गई तो पंचायत खाते से राशि गायब मिली। नियमानुसार यह राशि सीधे संबंधित वेंडर या कार्य कराने वाले को मिलनी थी। लेकिन सूत्रों और बैंक रिकॉर्ड के अनुसार वर्तमान सरपंच व सचिव ने मिली भगत कर करीब 4 महीने पहले ही इस पूरी राशि को शा. खाते से आहरित कर लिया है। इस की शिकायत पूर्व सरपंच द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में भी की गई थी। हैरानी की बात है कि जनपद ष्टश्वह्र द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के 25 दिन बाद भी वर्तमान सरपंच और सचिव पर कोई असर नहीं हुआ है। पीडि़त पूर्व सरपंच अपनी ही मेहनत की राशि पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब देखना यह होगा कि जनपद और जिला प्रशासन इन पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।
जनपद सीईओ के आदेश को ठेंगा दिखा रहे रमतला के सरपंच-सचिव, 24 घंटे का अल्टीमेटम भी बेअसर

