सारंगढ़। जिले के प्रसिद्ध गोमर्डा अभ्यारण्य में जल्द ही 50 काले हिरणों को छोड़ा जाएगा। वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वन्य जीव संरक्षण और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। बार नवापारा में सफल प्रयोग के बाद अब गोमर्डा में यह प्रयोग दोहराया जाएगा।
इससे जंगल सफारी की संभावनाओं को गति मिलेगी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। पर्यटन बढऩे से स्थानीय युवाओं को गाइड, वाहन चालक, होम-स्टे, हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए वन विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है।
गोमर्डा अभ्यारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

