महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव में खेल और संस्कृति का संगम

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। अग्र समाज के आराध्य महाराज अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में सारंगढ़ में चल रहे भव्य महोत्सव में आज का दिन बेहद खास रहा। महाराज अग्रसेन जी आयोजन समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच, सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान मेंश्रगुरुवार 09 अक्टूबर 2026 को 4 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष समिति ने खेलों को विशेष स्थान दिया है ताकि युवाओं बच्चों महिलाओ और पुरुषों में खेल भावना और एकता बढ़े। आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश धनानियां ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हैं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजायें है कार्यक्रमों की शुरुआत दोप. 3 बजे टारगेट शूटिंग प्रतियोगिता से हुई। इस प्रतियोगिता में युवाओं के एकाग्रता और निशानेबाजी कौशल की परख हुई। टारगेट शूटिंग में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिएं। कार्यक्रम प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच ने बताया कि हौजी प्रतियोगिता में खेल को लेकर महिला और अग्र परिवारों में विशेष उत्साह देखा गया। हौजी प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज में आपसी मेल – जोल बढ़ाने का उद्देश्य है। शाम के सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। शाम जूनियर वेशभूषा प्रतियो. आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर आएं। बच्चों की वेशभूषा में अग्र संस्कृति, भारतीय परंपरा की झलक मिली। रात 8 बजे सीनियर वेशभूषा प्रतियो. महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें अग्र समाज की महिला, पुरुष पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति दियें।वेश भूषा प्रतियोगिता में निर्णायक के निर्णय सर्वमान्य है समिति से संतोष अग्रवाल ने बताया कि खेल और संस्कृति दोनों समाज की पहचान हैं। इसलिए इस वर्ष दोनों को बराबर महत्व दिया गया है।
मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य पिछले दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। मंच के युवाओं ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने व पारदर्शिता लाने अलग-अलग टीम बनाई। कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति ने सभी अग्र बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होने की अपील भी की है। समिति ने विशेष निवेदन किया है कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू होंगे। अत: प्रतिभागी व दर्शक समय से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें समय का विशेष ध्यान रखने से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हों रहें है।अग्रसेन जयंती महोत्सव अग्र समाज के गौरव और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजिक जन जुट रहें है। आयोजन समिति ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Share This Article