श्री अग्रसेन जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, समाजजनों में उत्साह

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सारंगढ़ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विविध प्रतियोगि. आयोजित कियें।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात दिन भर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आयोजन समिति द्वारा चार प्रमुख प्रतियोगिता रखी गई थीं। पहली प्रतियो.अग्रसेन जी की माला सजाओ प्रतियोगिता रही। यह सामान्य वर्ग के लिए रखी गई थी। इसमें प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल माला भवन में आकर बनानी थी। सजावट का सारा सामान प्रतिभागी स्वयं लेकर आए थे। इसके लिए 60 मिनट की समय सीमा निर्धारित की गई थी। महिलाओं ने एक से बढक़र एक सुंदर मालाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। दूसरी प्रति. ट्रेजर हंट रही। यह भी सामान्य वर्ग के लिए शाम के समय शुरू की गई। यह प्रतियो. 4 लोगों के ग्रुप में खेली गई। इसके लिए प्रतिभागियों ने पहले से ही अपना ग्रुप बनाकर प्रभारी को एक दिन पहले जानकारी दर्ज करा दी थी। अन्य नियम कार्यक्रम स्थल पर बताए गए। इस रोमांचक खेल में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच के कान्हा अग्रवाल रहे।
तीसरी प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता थी। यह 15 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों के लिए संध्या समय आयोजित की गई। इसमें महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, समाज और सामान्य विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। नियमों की जानकारी कार्यक्रम स्थल पर दी गई। चौथी प्रति. म्यूजिकल हौजी रही। यह भी सामान्य वर्ग के लिए शाम को आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और जमकर आनंद लिया। इसके नियम भी कार्यक्रम स्थल पर ही बताए गए। पूरे दिन अग्रसेन भवन में मेले जैसा माहौल बना रहा। भवन को रंग-बिरंगे कपड़ों और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article