जांजगीर-चांपा। वडऩगर से वाराणसी तक निकली जन जल व सेवा संकल्प बाइक यात्रा के जांजगीर-चांपा पहुंचने पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि यह यात्रा सेवा और राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा क
कि युवा साथी आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि वडऩगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर मोदी जी का 25 साल का राजनीतिक जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है, जो सेवा का सबसे बड़ा संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रेरणा से हम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच सेवा की थीम के साथ अलग-अलग कार्यक्रम कर जनता जनार्दन की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। उसी कड़ी में यह यात्रा आज जांजगीर-चांपा जिले में पहुंची है। जांजगीर-चांपा की पावन भूमि पर हम सब ने इन युवा साथियों का अभिनंदन और स्वागत किया है और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि भारत में युवाओं की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की शक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए देश और दुनिया में भारत का डंका बजे, इसके लिए नरेंद्र मोदी जी ने भारत के युवाओं को विकसित भारत का स्वप्न, रोडमैप और उसकी मजबूत नींव दी है। भारत केवल 2047 के लक्ष्य को लेकर ही नहीं, बल्कि मिड टर्म, शॉर्ट टर्म और वन ईयर टारगेट के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कई अंतरराष्ट्रीय नकारात्मक ताकतें भारत को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, लेकिन हम सब युवाओं, समाज और बुजुर्गों की ताकत के दम पर भारत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करेंगे। आज युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं के साथ सार्थक चर्चा हुई।
वडऩगर से काशी तक सेवा का संदेश, मोदी के 25 साल का राजनीतिक जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा : ओपी चौधरी

