हाथ उठे, संकल्प गूंजा: 2047 तक विकसित भारत बनाने का लिया प्रण

सेवा ज्योति यात्रा एवं रंगोली का भव्य आयोजन, मंत्री खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं से किया सेवा यात्रा सफल बनाने का आह्वान

Gupta Lochan
5 Min Read

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार, 7 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड खोखराभाठा जांजगीर में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा एवं 76म76 रंगोली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव होगा। उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकास की आधारशिला बताते हुए देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए देश में उत्पादन, नवाचार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए देश में ही निर्माण को बढ़ावा देना, युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करना और आर्थिक शक्ति को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव ही संगठन की शक्ति है और इसी भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाना है। कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के संबोधन से पूर्व में उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, परिश्रम और सामथ्र्य का योगदान देने का प्रण लिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मशाल प्रज्वलित कर रवाना हुई यात्रा

संकल्प सभा के बाद मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से सहभागिता की। बाइक रैली एवं पदयात्रा के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान नगर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सेवा ज्योति कलश यात्रा का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा यात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, भूपेंद्र सवन्नी, विद्या सिदार, रामदेव कुमावत, अम्बेश जांगड़े, अमर सुलतानिया, सत्यलता मिरी, गुलाब सिंह, संतोष लहरे, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, चुन्नीलाल साहू, धनंजय सिंह, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, राम खुबवानी, इंजी. रवि पाण्डेय, अमन प्रताप, जितेंद्र देवांगन, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राजकुमार साहू, राजेश्वर पाटले, गुरुदयाल पाटले, नरेंद्र कौशिक, प्रियंका सिंह, रेखा गढ़वाल, मीरा पटकी, पूजा राठौर, संतोषी सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, मोहन यादव, हितेश यादव, लोकेश शुक्ला, संतोष, धाजाराम, पवन, प्रमोद, ओमप्रकाश, विश्वनाथ, यशवंत, समर्थ, आकाश सिंह, पलाश चंदेल, आशीष साव, अमित यादव, प्रेमलता कौशिक, मेघा यादव, विवेक शर्मा, अभिषेक, सोनू यादव, रोहित, कमल, चुन्नी राठौर, डॉ. सोनू, गोलू एवं प्रदीप सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article