मुख्यमंत्री साय से सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ की सौजन्य मुलाकात समाज के लिए मांगा सर्व सुविधा युक्त 2 करोड़ की लागत से सत्संग भवन

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ की प्रतिनिधि मंडल का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में 16/08/26 को विशेष रूप से सौजन्य मुलाकात कर समाज के लिए सर्व सुविधायुक्त 2 करोड़ की लागत से सत्संग सतनाम भवन निर्माण करने की मांग रखी गई साथ ही 2025 मैं तीन दिवसीय संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की भव्य जयंती मुख्यमंत्री जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई उक्त कार्यक्रम में समाज को अतिरिक्त व्यव भार से सीएम साहब को अवगत कराते हुए विशेष सहयोग की अनुरोध करते हुए कलेक्टर सारंगढ़ की प्रस्ताव से अवगत कराए जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सहानुभूति रखते हुए सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ को 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान की एवं भविष्य में सारंगढ़ आगमन के दौरान भवन पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की परिषद को आस्वस्थ किये सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ की प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर की गरिमामई उपस्थिति रही अध्यक्ष बी भारद्वाज उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री रमेश अनंत लैलून कुमार भारद्वाज सदस्य शामिल रहे उक्त सद्भावना सराहनीय सहयोग के लिए अध्यक्ष श्री बी डी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री साय पूर्व विधायक श्रीमतीकेराबाई मनहर के प्रति आभार व्यक्त किये।

Share This Article