उफनते नाले में समाई कार 18 घंटे बाद भी पति-पत्नी लापता

मोबाइल से वीडियो बनाते रहे लोग बचाव में देरी ने बढ़ाया दर्द

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जान लेवा रूप दिखाया है। बरमकेला मार्ग के माधोपाली में उफनते नाले ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें घोठला निवासी देवनारायण पटेल व उनकी पत्नी सरिता पटेल के बहने की आशंका जताई जा रही है। घटना को 18 घंटे से अधिक समय बीत चुका है पर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रायगढ़ व बिलासपुर से पहुंची स्ष्ठक्रस्न टीम, सिटी कोतवाली पुलिस और ग्रामीण लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि – नाले पर बने पुराने पुल पर लोग मछली व बहता लकड़ी निकालकर रखे हुए थे। वाहन साइड से निकालते समय संतुलन बिगड़ा और कार सीधे नाले में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी श्याम चौहान ने बताया कि हादसे के समय कई लोग मौजूद थे, लेकिन मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे। हम 4-5 लोगों ने जान जोखिम में डाल कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे असफल रहे।
नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने बताया कि स्ष्ठक्रस्न की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि – हर साल नाले में उफान आता है, जिसकी बैरिकेडिंग होती है। हादसे के बाद बैरिकेड्स लगाए गए, जबकि नया पुल तैयार होने के बावजूद उपयोग में लापरवाही सामने आई। यह हादसा सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि लापरवाही और संवेदनहीनता की भी तस्वीर बनकर सामने आया है, जहां मोबाइल के कैमरे ने इंसानियत को पीछे छोड़ दिया।

Share This Article