जिपं अध्यक्ष संघ ने सीएम से मिल प्रशासनिक और व्यवहारिक अड़चनों के निराकरण की मांग कियें

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। विगत दिवस जिपं अध्यक्ष संघ छ ग़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रशासनिक और व्यवहारिक अड़चनों को अपनी मांग में रेखांकित करते हुए निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग कियें है।संघ ने अपनी मांग में कर्तव्य निर्वहन के दरम्यान हो रही प्रशासनिक और व्यवहारिक परेशानियों को दूर करने तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के अधिकार क्षेत्रों में वृद्धि करने,गांवों के समग्र विकास हेतु विकास निधि की राशि की व्यवस्था,सरकार के विभिन्न योजनाओं में से निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु राशि निर्धारित करने की मांग को प्रमुखता से रखा है।
जिपं अध्यक्ष संघ छ ग़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने इस विषय में चर्चा करते हुए कहा कि – संघ की मुख्यमंत्री, मंत्रियों और संगठन के मुखिया किरण देव सिंह तथा संगठन महामंत्री पवन साय जी से मुलाकात का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा परिणाम मूलक,सशक्त और जवाबदेह बनाना है।उन्होंने कहा कि – जिपं अध्यक्ष के कर्तव्यों एवं दायित्वों कर निर्वहन के दौरान हो रही प्रशासनिक और व्यवहारिक अड़चनों से सरकार और संगठन की अवगत कराए हैं। प्रदेशाध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि हम सबकी मंशा है कि गांवों का चतुर्दिक विकास हो तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्षों के अधिकार क्षेत्रों में वृद्धि तथा आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए समुचित राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है। जिपं अध्यक्ष संघ ने मानदेय भत्ता और वाहन किराए भत्ता में वृद्धि करने की मांग को भी पुरजोर ढंग से किया गया।
जिपं अध्यक्ष संघ की मांगों पर मुख्यमंत्री,मंत्रीगण और संगठन ने गंभीरता से लेते हुए उचित निराकरण करने का आश्वासन दिए हैं। आज के भेंट मुलाकात में प्रदेश के जिपं अध्यक्ष क्रमश: संजय भूषण पाण्डेय सारंगढ़, पवन सिंह कोरबा, तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर बालोद,राजेश सूर्यवंशी बिलासपुर, श्रीकांत पाण्डेय मुंगेली, अरुण सर्वा धमतरी, श्रीमती सरस्वती बंजारे दुर्ग,श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी बेमेतरा, रीता शोरी कोण्डागांव, रविशंकर मनेंद्रगढ़ गौरी शंकर कश्यप गरियाबंद,नारायण मरकाम नारायणपुर,श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा शक्ति, जानकी मैडम बीजापुर, श्रीमती हीरामुनि निकुंज बलरामपुर, चंद्र मणि पैंकरा सूरजपुर, उपस्थित रहे।

Share This Article