45 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। मुखवीर की सूचना पर जून 26 को एक सफेद रंग के बलेनो कार क्र यूपी-90 आर- 3416 में एक व्यक्ति उडि़सा से छग के सरिया, रायगढ़ होते कानपुर उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाला है कि मुखबीर सूचना पर मौका स्थल पुलिस थाना सरिया के सामने मेन रोड में हमराह स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक क्क 90 क्र 3416 में सवार एक व्यक्ति मिला कार चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम रितिक राय पिता गिरीश राय उम्र 26 वर्ष ग्राम पोस्ट अमरहट थाना सरायलखनसी जिला माउ उप्र का निवासी होना बताया।
उस कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के अंदर 40 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ कुल वजन 41 किलो 620 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4 लाख 10 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के बलेनो कार एवं एक नग ओप्पो स्मार्ट मोबाईल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/26 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत करा 26 जून 26 के 11:30 बजे विधि वत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल राठिया, सउनि मोती लाल डनसेना, प्र0आर0 मोहन लाल गुप्ता, प्रआ अनिल साहू, प्रआ सुरेन्द्र सिदार, प्रआ टीकाराम पटेल, आरक्षक दिगम्बर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, मुकेश कश्यप, नर्मदा यादव, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप साहा एवं सायबर सेल टीम सारंगढ़ आरक्षक कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article