आखिर छोटे भाई के साथ भाईयों ने क्यों किया अमानवीय कृत्य

Gupta Lochan
5 Min Read

सारंगढ़। कोसीर गांव से मामला प्रकाश में आया है जहां बड़े भाईयों ने छोटे भाई के साथ अमानवीय व्यवहार कर प्रताडि़त करते रहे और अंत में छोटे भाई प्रताडऩा सह न सका और अपनी जान दे दी। यह घटना समाज के लिए अमानवीय है जहां 28 वर्ष की युवक बंद कमरे में अर्ध नग्न रहता है हाथ और पैर में जंजीर ताले से बंधा कितना दर्द सहा होगा यह युवक न जाने कितने रात तड़पा होगा कितनी यातनाएं सहा होगा जंजीर में बंधे तस्वीर सब कुछ कहती है। क्या भाई ऐसे भी होते है ? यह अमानवीय कृत्य कितना पीड़ा दायक है आखिर भाईयों ने ऐसा क्यों किया ? कोसीर पुलिस ने प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त बड़े भाईयों और भाभी को भेजा जेल। क्या है पूरा मामला मृतक नितेश कुमार पिता स्व. कौशल प्रसाद बनज उम्र 28 साल निवास मण्डलपारा कोसीर पिता के मरणोपरांत उनका पैसा नितेश के खाते में आने की बात पर बंटवारे का भाईयों में विवाद था। जिसके कारण मृतक के बडे भाई रोशन बनज पिता कौशल प्रसाद बनज तथा भाभी अश्वनी बनज पति रोशन बनज तथा सतीशचन्द्र बनज विगत दो वर्ष से मृतक नितेश कुमार को मांनसिक बिमार बताकर दो माह पूर्व से उसे जंजीरों से हांथ पैर को बांधकर ताला लगाकर मण्डल पारा कोसीर स्थित घर के कमरे में बंद करके रखते थे और उसे खाना मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट करते थे।
आरोपी गण के प्रताडना से तंग आकर तथा मृतक के पास अन्य कोई रास्ता नही होने से मृतक बिछौने चादर को किसी तरह फाडकर उसे फंदा बनाकर आत्महत्या कर लेना प्रतीत होना पाया गया। आरोपीगण के द्वारा लगातार मृतक के पास शारीरिक एवं मानसिक प्रताडना किया जा रहा था जिसके कारण मृतक को आत्म हत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया आरोपीगणों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108,3 (5) बीएनएस का पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया गया। मर्ग इंटिमेशन थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ छग मर्ग क्र 18/26 धारा 194 क्चहृस्स्. सूचक का नाम व पता सतीशचन्द्र बनज पिता स्व कौशल प्रसाद बनज उम्र 38 साल साकिन मण्डल पारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगंढ घटना 21 मई 26 के 12 बजे लगभग घटना स्थल ग्राम कोसीर मण्डलपारा मृतक का घर कमरारिपोर्ट 21 मई 26 के 14. 30 बजे मृतक का नाम पता नितेश कुमार बनज पिता स्व कौशल प्रसाद बनज उम्र 28 साल ग्राम मण्डलपारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) मृत्यु का कारण फांसी लगा कर कायमी कर्ता प्रधान आरक्षक घुराऊ राम चतुर्वेदी थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ विवरण सूचक सतीश चन्द्र बनज हमराह अपनी पत्नी ज्योति बनज के साथ थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि सूचक का छोटा भाई नितेश कुमार बनज उम्र 28 साल गत 2 वर्ष से दिमागी हालात ठीक नही था घर पर ही आयुर्वेदिक ईलाज करा रहे थे जो 21 मई 26 के 12 बजे अपने घर के कमरा अंदर दिवाल में लगे खिडकी में लाईनिंग बेड सीट को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
सूचना की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर मृत्यु की सूचना सारंगढ़ स्ष्ठरू को दी गई। आखिर कार भाईयों की करतूतों की बात सामने आने के बाद मृतक के भाईयों और भाभी को कोसीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किए। भाईयों के अमानवीय कृत्य से छोटे भाई को अपनी जान देना पड़ा। ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है। यहां बलवान फिल्म की एक डायलॉग फिट बैठता है आग जलाता है पानी डुबोता है और भाई जी तड़पाता है। रुपयों की लालच में अपने ही सगे भाई को प्रताडि़त कर उसे मरने के लिए बेबसस कर दिए। उन लालची भाइयों का परिवार भीं बिखर गया। समाज में इस तरह की घटनाएं समाज को गर्त में ले जा रही है।

Share This Article