रिश्वत लेते वनपाल का वीडियो वायरल

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। वनमंडल में पदस्थ एक वन पाल का अज्ञात व्यक्ति से पैसे लेते व गिनकर जेब में रखते हुए वीडियो सामने आने के बाद हडक़ंप मच गया है मामला कार्यालय उडऩदस्ता मुख्यालय सारंगढ़ का है कार्यरत वन पाल मृगेन्द्र निराला पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। पत्रकार द्वारा वीडियो दिखाए जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 26 को सुबह करीब 11, 30 बजे पत्रकार दिनेश जोल्हे ने उडऩ दस्ता दल प्रभारी के समक्ष एक वीडियो पेश किया। इस वीडियो में उडऩदस्ता दल के स. और वनपाल मृगेन्द्र निराला किसी अज्ञात व्यक्ति से नगद राशि ले रहे हैं और उसे गिनकर अपनी जेब में रखते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संवेदनशील मामले पर पत्रकार द्वारा उडऩदस्ता प्रभारी का पक्ष भी लिया गया। प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि यदि वनपाल द्वारा ऐसा कदाचरण व भ्रष्ट कृत्य किया गया है, तो उनके खिलाफ त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
मामला उजागर होने के बाद, प्रभारी उडऩदस्ता दल ने 04 मई 26 को वनमण्डला धिकारी (ष्ठस्नह्र) को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने निवेदन किया है किआरोपी वनपाल मृगेन्द्र निराला को तत्काल प्रभाव से उडऩ दस्ता दल से पृथक (हटाया) किया जाए और उनका स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर कर दिया जाए ताकि निष्पक्ष माहौल बना रहे। उप वनमंडला धिकारी को सौंपी गई जांच इस पूरे घटनाक्रम पर वन विभाग ने त्वरित रुख अपनाया है। उडऩ दस्ता प्रभारी के पत्र (क्र/जा./23) का संज्ञान लेते हुए इस मामले की अधिकारिक जांच उपवनमंडलाधिकारी (स्ष्ठह्र), उप वन मंडल सारंगढ़ को सौंप दी गई है। आदेश में कहा गया है कि – पत्रकार द्वारा सौंपे गए वीडियो और उडऩदस्ता प्रभारी के पत्र में उल्लेखित तथ्यों की गहनता से जांच की जाए व जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अब देखना यह होगा कि – उप वन मंडलाधिकारी की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी कर्मचारी पर प्रशासन द्वारा क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। इस घटना के बाद से स्थानीय वन अमले में हडक़ंप का माहौल है।

Share This Article