फरार चल रहे गांजा खरीददार को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा एंड टू एंड विवेचना हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को एक गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि पिछले माह जनवरी में दिनांक 07 जनवरी 26 को पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी- 11 बीजी-4857 में उड़ीसा से गांजा लाते समय सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर दो आरोपी रमा कुमार खांडे, अजय दिवाकर दोनों निवासी जिला जांजगीर चांपा को पकडक़र अपराध कायमी पश्चात विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दौरान विवेचना आरोपियों ने सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को उड़ीसा से गांजा ले जाकर बिक्री करना बताया। अपराध कायमी पश्चात से गांजा खरीददार महिला फरार चल रही थी जिसे 10 फरवरी 26 को ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पकडक़र पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रमाकांत से गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्र.आर.- सुरेंद्र सिदार आरक्षक, नरेंद्र चंद्रा महिला आर प्रीति खडिय़ा, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share This Article