भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जिले मे प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा टीम स्वागत के लिए तैयार थी। उनके आगमन पें पुरे जिले के युवा मोर्चा की टीम ने जोरदार तैयारी कर पुरे नगर मे जगह जगह स्वागत कार्यक्रम रखा। अटल परिसर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें सूरज गुप्ता के साथ नगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया एवं श्रद्धेय स्व अटल बिहारी बाजपेयी जिनकी मूर्ति पर पुष्पमाला पहना उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त कार्यक्रम मे जिले के भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सभी नगर, जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत रैली का शुभारंभ दानसरा बैरियर से हुआ,जहां सैकड़ों कार्यकर्ता कार रैली के साथ भारत माता की जय, युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों लगा रहे थे। रैली प्रथम पड़ाव दानसरा बैरियर से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल परिसर, और देवी माँ समलेश्वरी मंदिर में माथा टेककर नपा, गढ़ चौक और अंत में भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां पर स्वागत युवा जोहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पारंपरिक रूप से पुष्प मालाओं और श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस दौरान, आतिशबाज़ी और जयघोष से पूरा सारंगढ़ शहर युवा जोश से सराबोर रहा। युवा नेता नयन बेहार ने कहा कि – राहुल टिकरिहा का प्रदेशाध्यक्ष बनना कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, सौरभ सिंह राजपूत, राज, राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, विकास सोना, गिरीश जोल्हे, राकेश वर्मा, प्रतीक पटेल, शरद, अनुज, गुण सागर साहू, आशुतोष गोस्वामी, ओंकार मल्होत्रा, गुलशन सुमन, साहिल ठाकुर, नवीन यादव, राजा साहू, हितेश, अजय देवांगन, आकाश ठाकुर, संजय पटेल, संजीव शर्मा, जीतू गुप्ता, घनश्याम साहू, गीतेश साहू, मोक्ष यादव, आशुतोष चौहान, सतीश शर्मा, नीलेश पटेल, एवं समस्त भाजयुमो के कार्य कर्ता गण शामिल रहे। भाजयुमो के इन सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वागत रैली और सम्मान समारोह को सफल बनाया और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Share This Article