वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जिपं सभापति संतोषी ने की सौजन्य भेंट

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर ने छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभापति श्रीमती खटकर ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जन समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी वित्त मंत्री को दी तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग कियें।उन्होंने ग्रामीण अंचलों में सडक़ों, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी जी ने क्षेत्र की समस्याओं पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने वित्तमंत्री चौधरी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सारंगढ़। सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने छग के वित्त मंत्री ओपी. चौधरी से भेंटकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर ओपी. चौधरी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सद्भाव, सहयोग और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार जनता के उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष, जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिपंसदस्य, जनपद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिपं सदस्यगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article