कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार- ताराचंद पटेल

कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार- ताराचंद पटेल

Gupta Lochan
4 Min Read

सारंगढ़। अभारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के निर्देश पर प्रदेश मे नये, साफ चेहरों की खोज जारी है जिसमे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से लोकप्रिय जनसेवक ताराचंद पटेल का नाम कार्यकर्ताओं के जुबान पर देखी जा सकती है। दर असल भाराष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सारंगढ़ विधानसभा के इतिहास मे लगातार दो जीत दिलाने मे प्रमुख भूमिका निभाने वालों मे एक नाम ताराचंद पटेल का आता है। जिनके संगठन क्षमता और कार्यकताओं के मध्य जबर्जस्त बॉन्डिंग से वर्तमान विधायक उत्तरी जांगड़े ने जीत दर्ज कर इतिहास में नाम दर्ज कराया है। जिसमे ताराचंद पटेल का नाम बरमकेला अंचल में सर्व प्रथम आता है। कांग्रेस की प्रत्येक जीत मे बरमकेला अंचल का योगदान बराबर रहता है लेकिन इस अंचल के जनप्रतनिधियों को शीर्ष नेतृत्व संभालने का मौका एक बार भी नहीं मिला। जिससे कार्यकर्ताओं को इस बार पूरी उम्मीद है की वर्तमान जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी बरमकेला अंचल को मिलेगी प्रमुख नेता के रूप में ताराचंद पटेल हैँ।
सारंगढ़ बरमकेला में चुनावी जीत हेतु जातिय समीकरण किसी से छिपी नहीं है जाति हेतु आरक्षित विधानसभा मे अघरिया जाति का प्रमुख योगदान रहता है, जिनकी तादाद सारंगढ़ एवं बरमकेला अंचल मे है, पटेल समाज की बहुतायत संख्या व ताराचंद का समाज मे मौजूदगी और पकड़ सर्वविदित है। इसी समीकरण को ध्यान मे रखते हुए भाजपा ने अपना वर्तमान जिलाध्यक्ष पटेल समाज से बनाया है जिसका तोड़़ हेतु ताराचंद पटेल फिट बैठते हैँ। क्योंकि श्री पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभाअघ समाज 2015 से 2019 तक पद मे रहे और अध्यक्ष अभारतीय अघरिया समाज 2019 से 2024 तक सेवा देने के पश्चात वर्तमान मे केन्द्रीय प्रतिनिधि अभा अघरिया समाज 2024 से जारी है। ताराचंद पटेल जमीन से जुड़े और संगठन के प्रति समर्पित नेताओं मे जाने जाते हैँ। कांग्रेस में वर्ष 2003-04 से पार्टी से जुड़े पटेल को पहला पद ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री (प्रभारी) का जिसमे उन्होंने अपनी योग्यता साबित की जिसका कार्यकाल 2010 से 17 तक था। संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ देखते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, का दायित्व 17-18 से दी गयी जिसे वे अब तक बेदाग़ रूप से निभाते आ रहे हैँ, अर्थात ताराचंद पटेल के पास 15 वर्षो से अधिक का अनुभव और कार्यकर्ताओं की फ़ौज है।
ताराचंद पटेल के नेतृत्व में भाजपा सरकार रहते हुए जनपद पंचायत में अध्यक्ष एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को जीत दिलवाया है साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहते सारंगढ़ में दो बार विधायक को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते अंचल मे बढ़त दिलायी है। वर्तमान 2025 के चुनाव मे बरमकेला अंचल मे सर्वाधिक मतो से विजयी जनपद सदस्यों मे सर्वाधिक बोंटों से जीत हासिल करने वाले ताराचंद पटेल ही हैँ जिन्होंने 1636 वोटों से जीत हासिल की है, ऐसे मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे कांग्रेस अध्यक्ष के प्रभल दावेदार ताराचंद पटेल ही हैँ। अब देखना दिलचस्प होगा की कांग्रेस अलाकामान की सोच और मंशा क्या रहती है!

Share This Article