दुर्घटना में युवक का शरीर तीन भागों में बंटा

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। रायगढ़ रोड पर ग्राम टीमरलगा के पास एक भीषण सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्द नाक मौत हो गई। हादसे में मृत युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे परिजन इलाज के लिए रायगढ़ ले गए हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, अरटिका कार क्रमांक सीजी-13 एवरई-0765 ने पल्सर बाइक (क्रमांक सीजी-13 बीडी-0372) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी भी चपेट में आ गई, जिससे उसमें आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article