सामु. स्वा. केंद्र में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। 14 अप्रैल शांम 5 बजे सामु. स्वा. केंद्र सारंगढ़ में जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े अध्यक्ष जपं श्रीमती ममता सिंह ठाकुर, अध्यक्ष नपा श्रीमती सोनी अजय बंजारे,अनु. अधि. (रा ) अनिकेत साहू, जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफआर निराला बीएमओ डॉ सिदार, बीपीएम इजारदार तथा जीवन दीप समिति के मनोनीत सदस्य श्रीमती अनुपमा केसरवानी श्रीमती निर्मला जयसवाल, जगन्नाथ केसरवानी, रवि तिवारी, सतीश यादव एवं विभागीय सदस्य सीएमओ पांडे, विद्युत विभाग, पी डब्ल डी, पीएचई, बीईओ, जपं के अधिकारी सारंगढ़ उपस्थित रहे।
इस प्रथम जीवनदीप समिति के बैठक में सामु. स्वास्थ्य केंद्र में सभी सदस्ययों का गुलदस्ता से स्वागत किया गया। बैठक में एनएल इजारदार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सुविधा की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दी साथ ही अस्पताल को दान देने वाले दानदाताओ के बारे में बताया गया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ने अस्पताल से जुड़े हुए और मरीजो की बेहतर इलाज करने के लिए कई प्रश्न किये और उसमें जितना अच्छा हो सके सुधार करने की सलाह दी, तो वही रवि तिवारी ने भी अस्पताल में मरीजो व उनके साथ रहने वाले अटेंडर और स्टॉफ के लिए अस्पताल प्रबंधन को सभी टायलेट में हर रोज साफ सफाई के साथ हैंड वास रखने की सलाह दी।सतीश यादव ने मरीजो कि – कैंटीन में साफ भोजनमरीजो की देखभाल के साथ अस्पताल में जनरेटर रखने की सलाह दिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ वानी ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े हर वर्ष की आय-व्यय की जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण सलाह उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन को दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा आज के इस प्रथम बैठक में कुल 19 एजेंडा रखा गया था जिस पर खुल कर चर्चा किया गया। जिसमें बैठक में मरीजों की आवश्यकता अनुसार सेवाए प्रदान करने विविध प्रकार के निर्माण कार्य, ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष निर्माण, कैंटीन, अस्पताल में सफाई कार्य तथा अवश्यकतानुसार निविदा करने की चर्चा की गई।
विदित हो कि सेवाओं का शुल्क निर्धारण आदि विषयों पर सहमति दी गई। सभी नये सदस्यों ने अस्पताल में कैंसर बिमारी के उपचार, स्टाफ की भर्ती विशेष चिकित्सक आदि की मांग पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों द्वारा अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डो की साफ सफाई एवं मरीजो को दी जाने वाली सुविधा की तारीफ की गई।बैठक के अंत में सारंगढ़ बीएमओ डॉ सिदार के द्वारा सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे,सारंगढ़ नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे और सारंगढ़ जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर से सारंगढ़ सामुदायिक बैठक सभागार भवन में लगाने हेतु 3 नग ्रष्ट की मांग रखा गया, जिसे विधायक, नपा अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष के द्वारा उक्त मांग को जल्द पूरी करने की बात कही गई।

Share This Article