डोंगरीपाली में जलजीवन मिशन फेल पाइपलाइन बिछी पर पानी नहीं

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। केंद्र सरकार की जलजीवन योजना का उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक साफ पानी पहुंचाना था पर जिले के डोंगरीपाली में व क्षेत्र के गांवो में इसका हाल बेहद खराब है। बीते चार वर्षों में यहां न तो जल जीवन मिशन के तहत अधिकांश घरों में पानी नही पहुंच पायी है। सरकार गांव गांव में सिर्फ टंकियां बना रही है और घर घर पाईपलाइन लेकिन पानी पहुंचाने की काम अभी तक कोशो दूर है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गोपाल बाघे ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर मे साफ पानी पहुंचाने की वादा को फेल बताते हुए कहा कि केंद्र व राज्य के भाजपा सरकार सिर्फ कागजों व विज्ञापन पर काम कर रही है। धरातल में सरकार की योजना शून्य है। सरकार यदि पंचायत व नगरी निकाय चुनाव से फुर्सत हो गई है तो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए काम करे, जल जीवन मिशन के तहत हर घर साफ पानी पहुंचाने का अपना वादा को पूरा करें।
डोंगरीपाली में टंकियां बन कर खड़ी हो चुकी है और पाईपलाइन में घटिया क्वालिटी के पाइपों का इस्तेमाल कर तैयार भी कर लिया गया है। लेकिन अभी तक पानी नही पहुंच पा रही है। जिससे ग्रामीणों को पेय जल की समस्या बनी हुई है। प्रवक्ता बाघे ने कहा कि-जल जीवन मिशन की सफलता इस पर निर्भर थी की योजना को सही प्लानिंग क्रियान्वयन के साथ लागू किया जाए पर डोंगरीपाली क्षेत्र में हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। यहां बिना जल स्रोत की उपलब्धता जांचे ही कई गांवों में पानी की टंकियां बना दी गईं। कुछ जगहों पर टंकी तो तैयार हो गई, लेकिन पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई। कुछ गांव में टंकिया नही तैयार है। सवाल अब यह उठता है कि – क्या जल जीवन मिशन डोंगरीपाली क्षेत्र में अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएगा या फिर यह भी एक अधूरा सपना बनकर रह जाएगा।

Share This Article