जिपं अध्यक्ष चयन हेतु उमेश अग्रवाल पर्यवेक्षक नियुक्त

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने बताया कि – जिला पंचायत अध्यक्ष पद चयन के लिए पर्यवेक्षक हेतु पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल रायगढ़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चयन करने प्रदेश भर के जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की चयन की महती जिम्मेदारी सौंपते हुए उमेश अग्रवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के द्वारा दी गई है।

Share This Article