चुनावी शोरगुल थमते ही प्रत्याशी दे रहे घर-घर दस्तक

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। गांव की सरकार बनाने के लिए जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में डीडीसी लेकर पंच तक के प्रत्याशी लाउड स्पीकर माइक, बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में बैनर, पोस्टर साउंड सिस्टम के द्वारा गाना और नारे बाजी कर रहे थे वह सब गायब हो गया है।अब सभी पार्टी के प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं के समक्ष मत्था टेकते हुए वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र क्रमांक 9 के प्रत्याशी संजय भूषण पांडे 14 विभिन्न बिंदुओं को लेकर जन सेवा का वादा कर लोगों से अपने मत का दान मांग रहे हैं। पांडे जी मतदाताओं को कहते हैं कि महिला का समूहों के उत्थान, सामाजिक पेंशन, विधवा, परित्यज्ञता, वृद्धा पेंशन हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना को क्षेत्र में बेहतर बनाने, शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर देने, प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएं, मार्गदर्शन ताकि युवा डॉक्टर इंजीनियर और अच्छी सरकारी नौकरी का अवसर पा सके। विदित हो कि क्षेत्र में संजय पांडे अपनी टीम के साथ जो अलग-अलग ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर 14 विभिन्न बिंदुओं को लेकर मतदाताओं से मत मांग रहे हैं। स्कूलों में खेल सामग्री, लाइब्रेरी, खेल मैदान, मुक्तिधाम, तालाबों का संरक्षण, संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण,बिजली, पानी, साफ सफाई,किसान, मजदूर युवा, महिलाओं का हक सुनिश्चित करने सोसाइटी में खाद, बीज की व्यवस्था धान खरीदी में टोकन, बारदाना, तौल से लेकर भुगतान की व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं का कौशल विकास, सरकारी अस्पतालों में बेहतर जांच, इलाज एवं दवा की व्यवस्था, सरकारी योजना में सभी पात्र हित ग्राहियों को उनका हक दिलाने, अन्याय व भेदभाव के खिलाफ अधिकारों के लिए, आपके जायज हितों की संरक्षण में सदैव आपका साथी बनने की बात संजय भूषण पांडे और उनकी टीम मतदाताओं से कह रही है।

Share This Article