सारंगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बरमकेला के चुनाव परिणाम से उत्साहित भाजपा नेता अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सारंगढ़ को भी जीतकर तीसरी सरकार बनाने जूट गए हैं। जिले भर में सबसे हॉट सीट माने जाने वाली इस सीट के लिए वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे दोनों के बीच चुनावी संघर्ष जोरों पर है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जिसमें 31 ग्राम पंचायत शामिल है। इस क्षेत्र से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार पूर्व में बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, वहीं इस महत्व पूर्ण क्षेत्र से भाजपा के शीर्षस्थ नेता संजय भूषण पांडे बीडीसी बन कर जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वैसे तो इस निर्वाचन क्षेत्र में 6 प्रत्याशी मैदान हैं लेकिन चार प्रत्याशी ऐसे हैं जो तीन अंको से अधिक मत प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार तीन जगह से चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ उनकी धर्मपत्नी बीडीसी के लिए तो दूसरे तरफ उनकी भाभीश्री मंजू मालाकार जपं अध्यक्ष बीडीसी के लिए चुनाव लड़ रही है जिसके चलते अरुण मालाकार अपने उन क्षेत्रों पर भी ध्यान दे रहे हैं। वहीं इस क्षेत्र में संजय भूषण पांडे पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में अपने फौज के साथ खड़े हैं। एक तरफ उनके पास युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य चुनावी मैदान को संभाले हुए हैं, जिसमें नयन बेहार, सूरज गुप्ता, राम कुमार थुरीया, राजा गुप्ता, दीपक साहू, नामदेव, ठाकुर तो वहीं दूसरे तरफ पूर्व जिपं अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल, छाया विधायकश्रीमती शिव कुमारी सारधन चौहान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, शमशेर सिंह चौहान के साथ ही साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा, जगन्नाथ वानी, जुगल केसरवानी,अरविंद हरीप्रिया अमित अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, साहेब राम साहू, मनोज जायसवाल, निखिल केसरवानी के साथ ही साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी चुनावी मैदान में बागडोर संभाल कर युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।
मतदान से पहले कांग्रेसी नेता भी जिपं क्षेत्र क्रमांक 9 में अपना कब्जा बरकरार रखनें पूरा जोर लगा रहे हैं।कांग्रेसी उम्मीदवारों के साथ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े मजबूती से डटी हुई है जबकि – भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए रायगढ़ विधायक और छग प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मोर्चा संभाला है। जिपं क्षेत्र क्र. 9 में जीत का स्वाद चखने इन दिनों भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट को हासिल करने भाजपा अपने भरोसे मंद संजय भूषण पांडे को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने अरुण मालाकार को मौका दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार दौरा कर रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है गांव का चुनावी तापमान बढऩे लगा है। प्रचार प्रसार और ताम धाम के मामले में सत्ता पक्ष की स्थिति काफी तगड़ी दिख रही है, लेकिन विपक्षी पार्टी भी सीमित संसाधनों के बावजूद सघन जनसंपर्क कर अपनी स्थिति मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा की किसकी मेहनत रंग लाई है।
कांग्रेसी अरुण व भाजपा के संजय के बीच कड़ा संघर्ष
