जपं में अधिकारी व कर्मचारी ने ली मतदाता शपथ

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जपं परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस नायक के द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी को सामूहिक रूप से मतदाता शपथ दिलायें सभी ने शपथ ली। सीईओ आरएस नायक ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि – हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल जायसवाल, मनरेगा अधिकारी युवराज पटेल, अंकेक्षण अधिकारी जिला अध्यक्ष सुंदरमणी पटेल, सचिव संघ अध्यक्ष बृजभूषण पटेल, पुरुषोत्तम स्वर्णकार के साथ ही साथ सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article