1 लाख का कच्ची महुआ शराब जप्त

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। 13 जनवरी 25 को सरिया पुलिस मकर संक्रांती पर्व पर मेला डयूटी हेतु ग्राम पोरथ रवाना हुए थे डयूटी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि – कोई अज्ञात व्यक्ति पोरथ नदी के उस पार टापू में भारी मात्रा में हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब बिक्री करने प्लास्टिक बोरी में भर भर कर रखा है। बिक्री करने हेतु परिवहन करने के फिराक में है। सूचना पर हमराह स्टाफ एव गवाहो के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये जो अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। मौके पर विभिन्न रंगो के प्लास्टिक बोरी लगभग 21 नग बोरी में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब मिला प्रत्येक बोरी में 200 – 200 रूरु. पैकेट भरा महुआ शराब जिसमें घोडा छाप चिन्ह लगा है। कुल 100 नग, प्रति बोरी में 100-100 नग भरा सील बंद कीमती प्रति नग 50-50 रूपये कुल जुमला 2100 नग जुमला 420 लीटर कीमती 1 लाख 5 हजार रूपये को सक्षम गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक में जप्तकर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से मौके पर अपराध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट क कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार का आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थानाप्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के नेतृत्व में सउनि सुमन चौहान प्रआ ताराचंद रातड़े, सुरेन्द्र सिदार, सत्यम मंडलोई आरक्षक राजकुमार साहू, दिलीप स्नेही, खेमराज चौहान, दिलिप साहा का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article