जिले के तीनों विकास खंडों में होगा विज्ञान प्रदर्शनी – डीईओ पटेल

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। 8, 9 और 10 जनवरी को जिले के तीनों विकास खंडों में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यशाला सह अंधविश्वास निर्मूलन कार्य शाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में वैज्ञानिक नजरिए विकसित करने और विज्ञान के प्रति रुचि,जिज्ञासा जनजागरूकता पैदा करने किया जाता है। प्रायोगिक कौशल तथा छात्रों को उनके रचनात्मक और कल्पना शीलता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना होता है। डीईओ एलपी पटेल नवाचारी शिक्षा समसामयिक घटना चक्र, नवीन तकनीक युक्त ज्ञान कौशल को बढ़ावा देने हरसंभव प्रयास करते हैं।विज्ञान प्रदर्शनी सह अंध विश्वास निर्मूलन कार्यशाला से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि कोण,जांच,अवलोकन और विश्लेषणात्मक सोच की मानसिकता विकसित होती है। डीईओ पटेल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि – आगामी 8 जनवरी से 10 जनवरी तक तीन दिवस विज्ञान प्रदर्शनी,अंधविश्वास निर्मूलन कार्यशाला जिले के तीनों ब्लाक में आयोजित किया जाएगा। 8 जनवरी को बरमकेला विकासखंड के शाकउ माध्यमिक विद्यालय सरिया मे प्रात: 10 से 12 बजे तक कार्यशाला होगा।जिसमें सरिया अंचल के सभी हाई, हायर सेकंडरी स्कूलों के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्र शामिल होंगे। विदित हो कि – इसी प्रकार अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक सेजेस बरमकेला मे कार्यशाला संपन्न होगा। डीईओ पटेल ने कहा कि – विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम बस्तर की प्रकृति शिक्षण तथा विज्ञान यात्रा प्रसिद्ध संस्था द्वारा किया जाएगा जो देश प्रदेश के कई जिलों में सफलता पूर्वक इस कार्य शाला का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि – जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समय अनुसार निर्धारित जगहों पर पूरी जिम्मेदारी के साथ विद्यार्थी व विषय विशेषज्ञों की उपस्तिथि सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि – कार्यक्रम जिले के लिए अभिनव और सकारात्मक पहल है जिसमें विद्यार्थीयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ दैनिक जीवन मे विज्ञान की महत्ता, उपयोगिता और उद्देश्य के बारे मे प्रयोग व करके सीखों के माध्यम से जानकारी दिया जाएगा। इस कार्यशाला में बस्तर की टीम के द्वारा बच्चों को भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के तहत वनस्पति और प्राणि विज्ञान की विविध उपयोगी प्रायोगिक कार्यों की जीवंत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

Share This Article