सारंगढ़। किसी ने सच ही कहा है कि कीचड़ से कमल और कोयले से हीरा कर्मवीर ही बन पाते हैं वैसे हैं हमारे युवा हृदय सम्राट निखिल कुमार बानी जो भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए लगातार छठवीं बार एमडीआरटी ( मिलेनियम डॉलर राउंड टेबल) की सदस्यता हासिल किये है। जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजनीति के धूमकेतु, सामाजिक सरोकारों से जुड़े, कर्मयोगी व्यापारिक के रूप में भी अपना अलग पहचान निखिल बानी का है। यें भाजपा पार्टी से विलांग करते है, 18 साल के उम्र में ही ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीव्हीपी) के सदस्य बन गए थे। यही स्कूल की राजनीति से ये राजनीति की शुरुवात किये, फिर कॉलेज पहुंच कर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायें। इस दौर में युवा मोर्चा के महामंत्री का दायित्व मिला था फिर सरंगढ़ भाजपा में मंडल के उपाध्यक्ष बने, वर्तमान में सरंगढ़ जिला बनने के बाद भाजपा जिला मंत्री का दायित्व मिला है। निखिल बानी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी और महत्वपूर्ण जवाबदारी मिला जिसको इन्होंने बखुबी निभाया। जिससे राजनीति में इनकी अलग पहचान बनी और ये भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार भी है सरंगढ़ जिला अध्यक्ष पेनल में इनका नाम भी जिला अध्यक्ष के लिए गया हुआ है इसके साथ ही साथ निखिल कुमार बानी,सारंगढ़ केशरबानी समाज के महामंत्री भी है और चेम्बर ऑफ कॉमर्स में सारंगढ़ जिला के महामंत्री है। इनकी यह भी उपलब्धि कहा जा सकता है कि समाज सेवी संस्था लायन्स क्लब से भी जुड़े हुए है, इसमें वो सचिव पद की भूमिका निभा चुके है। व्यापार में भी इनकी प्रतिष्ठान शैली म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक सेंटर अपना अलग पहचान बना चुकी है। निखिल बानी की एक खासियत यह है ये कभी हार नही मानते जो काम उनको मिलता है चाहे वो किसी भी क्षेत्र का रहे उस कार्य को पूर्ण किए बिना हार नही मानते निखिल कुमार बानी बहुत ही सरल स्वभाव के है ये अपने भारतीय जीवन बीमा निगम के अपने माता-पिता भाई बहन, ग्राहक (कस्टमर), केशरवानी समाज व अपने दोस्तों को इस टारगेट को पूरा करने में सहयोग दिए इसके लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद कहा।