गोमर्डा अभ्यारण्य से भटक किसान की बाड़ी में पहुंचे तेंदुए के शावक को वन विभाग को सौंपा

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र से भटककर तेंदुए के दो शावक आबादी क्षेत्र की ओर आ पहुंचे। बताया जा रहा है कि शावक भटकते हुए एक किसान की बाड़ी में घुस गए थे, जिससे गांव में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से एक शावक को सुरक्षित पकडक़र वन विभाग को सौंप दिया गया है। वन विभाग द्वारा शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं दूसरा शावक अभी भी आसपास के जंगल में होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि – शावकों को उनकी मां से मिलाने और सुरक्षित गोमर्डा अभ्यारण्य में वापस छोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article