स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा रॉबर्टसन, खरसिया में मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग द्वारा प्लांट परिसर स्थित हॉल के समीप नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान उपस्थित चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. भोलानाथ मेहर, डॉ. रश्मि खुटे, महेंद्र चौहान, विधि वर्मा एवं योगमती पटेल सहित प्लांट के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल संचालन में अपना योगदान दिया। कंपनी के प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल एवं एचआर हेड दिग्विजय पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कंपनी प्रबंधन की इस पहल से कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हुई।

Share This Article