सारंगढ़। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू ने पत्रकार वार्ता में सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस दौरान सीईओ जिपं ऋषि केश तिवारी सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रथम दिवस 17 को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में जिले में 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे,
मुख्य जिला स्तरीय आयोजन 17 सितंबर शांंम 7 बजे खाड़ाबांध तालाब सारंगढ़ में होगा। यहां 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे व 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का प्रवाह किया जाएगा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था, महिला स्व-सहायता समूह, युवा व नागरिकों की भागीदारी रहेगी। जिले के 49अमृत सरोवर, 36 मंदिरों, 25 चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन, पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन में भी दीप सजेंगे।
88 हजार पीएम आवास हितग्राही, एनआरएलएम की दीदियां भी दीप प्रज्वलित करेंगी। विकासखंडों में भी विशेष आयोजन – टिमरलगा में मां नाथलदाई मंदिर समीप 2100 दीप, बरमकेला के भिखमपुरा सपेरा बस्ती में पीएम आवास कॉलोनी में दीप, केडार में जल संसाधन विभाग द्वारा 2100 दीप, बिलाईगढ़ के रायकोना अमृत सरोवर पर कार्य क्रम होगा। नगरीय क्षेत्रों में अटल परिसर,भारत माता चौक, जयस्तंभ चौक में, कलेक्टर, एसपी, जिपं, एस डीएम कार्यालयों में दीप प्रज्वलन होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 12 प्रमुख पहल होंगी – सेवा-मेरा योगदान, सेवा की प्रेरक कहानियां, विद्यार्थियों-युवाओं की रचनात्मक गति विधि, आंगनबाड़ी में सहभागिता, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा सेतु, सेवा ज्योति कलश यात्रा, नवाचार, जल संरक्षण। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, जल जन सेवा संकल्प होंगे। 17 सितंबर को सुबह 10 बजे सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ सीएचसी में रक्तदान शिविर से शुभारंभ होगा। 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद से समापन होगा।
अटल परिसर में दीया वितरण, आज हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया : कलेक्टर

सारंगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष जनसेवा समर्पण, विकसित भारत-2047 के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित अटल परिसर में दीया वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिपं सीईओ ऋषि केश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विजय राणा, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक, दुर्गा सिंह ठाकुर, पार्षद व नपा के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। जिले में 17 सितंबर शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिलेवासी अपने घर, प्रतिष्ठान व संस्थानों में दीया प्रज्ज्वलित कर जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें। इसके माध्यम से जन सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा जाएगा। अभियान में केंद्र-राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, हित ग्राहियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी।छात्र छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, जन प्रतिनिधियों व समाज के विभिन्न वर्गों की सह भागिता सुनिश्चित की जा रही है। गांव से जिला स्तर तक गतिविधियों से विकसित भारत – 2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। प्रशासन ने जिले वासियों से 17 सितंबर शाम 7 बजे दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन व राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

