मोटर सायकल राईडर में अवैध गांजा परिवहन करते हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय निमिषा पाण्डेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व मे 23 जुलाई 26 को हमराह स्टाफ के थाना सलिहा के सामने मेनरोड में वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 14.50 बजे मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति बसना रोड तरफ से थाना सलिहा की ओर आये जिन्हें रोककर उनके मोटर सायकल एवं वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह पिता गिर्राज उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम बनचरी थाना मुडक़टी जिला पलवल हरियाणा के कंधे में रखे एक काला रंग का बैग को चेक करने पर तीन अलग अलग भूरा रंग के सेलो टेप में लपेटा हुआ 5.175 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं पीछे बैठे व्यक्ति जीतन पिता बालो उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम हसनपुर थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा के कब्जे से एक नीला रंग पन्नी अंदर में रखा दो अलग अलग भूरा रंग का सेलो टेप में लपेटा हुआ 3.479 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया दोनो व्यक्तियों के कब्जे से कुल जुमला 8.656 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते रखे पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपी एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 8.656 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 85000 रू. एवं मो.सा. टीव्हीएस. राईडर एच आर 50 एम 2830 किमती 90000 रू. कुल 1लाख 75 हजार जप्त कर दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्य वाही मे उप निरी. पुरेन्द्र मल्होत्रा, सउनि प्रकाश रजक, प्र.आर. 38 देवप्रसाद सिदार, प्र.आर. 18 निशांत दुबे, आर.347 चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आर. 388 रामकुमार पटे, आर. 68 राजेेश नारंग, आर. 271 बलराम लहरे एवं समस्त थाना स्टाफ सलिहा का विशेष योगदान रहा।

Share This Article