जम्मू के किश्तवाड में दर्दनाक हादसा

सारंगढ़ के खजरी निवासी महिला की मौत चार गंभीर रूप से घायल

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़ के केड़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी के मजदूरों के साथ जिला डोडा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में खजरी गाँव निवासी देव कुमारी साहू की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार खजरी गांव के कई मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए लगभग 15 दिन पहले जम्मू के किश्तवाड़ गए हुए थे। वहां पुल निर्माण कार्य में मजदूरी का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माण कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के ऊपर लगभग 8 मजदूर काम कर रहे थे, तभी वे नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए बजरी हटाकर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में खजरी निवासी नरेश साहू की पत्नी देवकुमारी साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं कौशल्या देवी, रवि पाटिल, मन्नूनाथ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो मरीजों के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि चार अन्य लोगों को सामान्य चोटें लगी हैं। रोजी- रोटी कमाने के लिए लगभग 15 दिन पहले किश्तवाड़ जम्मू गए हुए थे। वहां पुल निर्माण कार्य में मजदूरी का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माण कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि – निर्माणाधीन पुल के ऊपर लगभग 8 मजदूर काम कर रहे थे, तभी वे नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए बजरी हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Share This Article