भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस देश भर के कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी तारतम्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा कार्यालय चंदई में भी ध्वजारोहण,दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली सजावट,विचार गोष्ठी और मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के कर कमलों से ध्वाजारोहण किए जाने के पश्चात् जिलाध्यक्ष और अन्य उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास,सिद्धांतों,राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि यह उन महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और समर्पण से पार्टी को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

Share This Article