अवैध गांजा परिवहन पर लगातार दो कार्यवाही

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के कुशल नेतृत्व मे डोंगरीपाली पुलिस को दिनांक 08 जनवरी 26 को अलग अलग दो प्रकरण में कुल 10 किलो 580 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 1015000 के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 8 जनवरी 26 को जरिये मुखबीर सुचना पर उड़ीसा की ओर से एक काला नीला रंग के एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-06 जीवाई-7270 के चालक आरोपी चंडीलाल मोंगारे को अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते बनवासपाली के पास पकडे,जिनके कब्जे से एक पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 05 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सीजी-06 जीवाई- 7270 व एक नग मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरीपाली में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विदित हो कि 08 जनवरी को ही मुखबिर सूचना पर ग्राम बिरनीपाली के पास मेन रोड में घेराबंदी का उड़ीसा की ओर से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-10 एनए-8747 के चालक आरोपी मंजला मालिया उर्फ मंगलाल के कब्जे से एक पीला रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर रखा 6 किलो 580 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल सुपर मोटर साइकिल क्रमांक ष्टत्र 10 हृ्र 8747 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्र. 05 /26 धारा 20 बीएनडी पीएस एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ्रह्यद्ब भगवती प्रसाद कुर्रे,्रह्यद्ब छोटेलाल सिदार, प्रआ रामदयाल लकड़ा, गजानंद पटेल आरक्षक- रविन्द्र डनसेन, अमर खूटें, चक्रधर सिदार, राम सारथी, किरण यादव, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, चंद्र कुमार चंद्रा,गोपी सिदार और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share This Article