विदाई समारोह में अधिकारियों ने किए अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे के कार्यों की सराहना

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। आयुक्त बिलासपुर नगर पालिक निगम के पद पर स्थानांतरण होने पर आईएएस अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे के विदाई समारोह का आयोजन होटल जायका में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा की गई। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी आंजनैय वैष्णव, जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डीएफओ विपुल अग्रवाल उपस्थित रहें। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपर कलेक्टर के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिपं सीईओ बर्मन ने अपने उद्बोधन में पूर्व जिला में साथ बिताए गए दिनों को स्मरण करते हुए अपर कलेक्टर को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव ने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए डीएफओ विपुल अग्रवाल ने अपर कलेक्टर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली सराहनीय रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, भविष्य में वे कलेक्टर बनकर पुन: किसी जिले में आएं और उनके साथ काम करने का अवसर मिले। अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मात्र 11 माह का कार्यकाल रहा जिसमें उन्होंने जनपद पंचायत चुनाव और एसआईआर कार्य को बेहतरीन ढंग से संपन्न कराने में सफल रहें। अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे अपने ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के लिए इस जिले में हमेशा याद किये जायेंगे।
प्रकाश सर्वे की एक खास विशेषता रही ‘ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर’ वे जहां अधीनस्थ कर्मचारियों को डांटते थे वही उनके कार्यों की प्रशंसा भी किया करते थे वे दिल से बेहद साफ इंसान थे। विदित हो कि इस अवसर पर अपर कलेक्टर के साथ वर्तमान में और पूर्व में कियें कार्यों के साथ बिताए पल को याद करते हुए इन अधिकारियों ने भी कहा जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया, जिला खाद्य अधिकारी जीके कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मधु गबेल, जपं सीईओ राधेश्याम नायक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेव ने भी अपना उद्बोधन दिया।
मंत्र मुग्ध कर देनें वाली शैली से मंच संचालन विनय तिवारी कर रहें थे। विदाई समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने प्रकाश सर्वे अपर कलेक्टर के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Share This Article