यातायात को बाधा मुक्त कराने अधिकारी निकले सडक़ पर

यातायात को बाधा मुक्त कराने अधिकारी निकले सडक़ पर

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर, पुलिस कप्तान आंजनैय वैष्णव के निर्देश पर राजस्व विभाग नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, पुलिस विभाग चंद्रा जी, नपा उप अभियंता उत्तम कंवर और यातायात विभाग एक साथ सडक़ पर उतर सडक़ चौड़ीकरण कार्य को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संयुक्त अभियान के तहत नाली के ऊपर रखे गए सामान और अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। नगर पालिका द्वारा दुकान दारों को सूचित कर रही है कि – वह नाली के ऊपर सडक़ के किनारे रखे सामान, मोटरसाइकिल, वाहनों को हटाकर सडक़ को खाली करें ताकि – सडक़े चौड़ी दिखे और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने बताया कि – निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।प्रशासन का मानना है कि – सडक़ चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

Share This Article