केशरवानी समाज ने कश्यप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। कश्यप जयंती पर केशरवानी समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा केशरवानी धर्मशाला से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला पुरुष पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और जयकारों के साथ माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। जगह-जगह समाज जनों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
आज़ाद चौक पर अग्रसेन सेवा संघ की ओर से विशेष स्वागत किया गया। संघ के सदस्यों ने समाज के लोगों को ठंडा पेयजल और मिष्ठान वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई केशरबानी धर्मशाला में जाकर समाप्त हुई, जहां सामूहिक पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों व देवेंद्र केशरबानी ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीक बताया।

Share This Article