अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Gupta Lochan
3 Min Read

सारंगढ़। शासकीय वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भारी भीड़ एकत्रित हुई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे अध्यक्ष जिपं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एफ आर निराला, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, एसडीएम वर्षा बंसल, उपसंचालक विनय तिवारी के साथ ही साथ गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथ ने कहा कि हमें उन वृद्धजनों का आभार और संवेदनशीलता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने जीवन का स्वर्णिम काल हमारे परिवार, समाज और देश के निर्माण में समर्पित किया है। नंद किशोर अग्रवाल ने कहा कि हमारे बुजुर्ग केवल परिवार के मुखिया नहीं होते बल्कि हमारी परंपराओं के रक्षक संस्कृति के संवाहक और जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। जगन्नाथ केसरवानी ने कहा कि वें अपने संघर्षों अनुभव से हमें आज वह दुनिया दी है जिसमें हम आज सुरक्षित और सशक्त खड़े हैं।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि आज के इस विशेष दिवस का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं बल्कि उनके अधिकारों, उनकी गरिमा और उनके सुख सुविधाओं की रक्षा करना है। बदलते समय के साथ परिवारों की संरचना में कई परिवर्तन हुए हैं। संयुक्त परिवार छोटे होते जा रहे हैं और महानगरों की भाग दौड़ में कहीं ना कहीं बुजुर्ग उपेक्षा के शिकार हो जाते हैं। यही स्थिति हमारे समाज के लिए चिंताजनक है। भाजपा सरकार इन वृद्धो पर विशेष योजनाएं संचालित की है, जिसमें वृद्धजन तीर्थ यात्रा योजना, मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना की उन्होंने जानकारी दी। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि – हमें यह याद रखना चाहिए कि बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव के भंडार हैं। उनका स्नेह आशीर्वाद व मार्गदर्शन हर पीढ़ी के लिए अमूल्य है।हमारा कर्तव्य है कि हम उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें उन्हें भावनात्मक सहारा देवें और उन्हें यह महसूस कराएं की आज भी हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण है जितने कभी हमारे निर्माण के समय थे। उन्होनें सतयुग, त्रेता युग के राजा हरिश्चंद्र और श्रवण कुमार की कहानी के माध्यम से सेवा, सम्मान और भारतीय संस्कृति का दिग्दर्शन कराया। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को बैसाखी और साइकिल का वितरण किया गया वहीं वृद्धजनों को श्रीफल साल से सम्मानित कियें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तिवारी कर रहे थे। अंत में अल्पाहार की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग के द्वारा की गई थी।

Share This Article