बिलासपुर संभागीय बैठक में केएन बेहार ने दिखाया दम

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। भाजयुमोर्चा का संभागीय बैठक बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें संगठन विस्तार और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजयुमोर्चा ही आने वाले समय में भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल नयन बेहार भी इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी कार्यकर्ता ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने व युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इससे कार्यकर्ताओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि – आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को पहुंचाया जाएगा, ताकि हर युवा भाजपा की विचार धारा से जुड़ सके बिलासपुर संभागीय बैठक ने युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया, जो आने वाले दिनों में पार्टी के लिए अहम साबित होगा।

Share This Article