पार्षद ने स्कूली छात्रा को चार पहिया से ठोका मौके में मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

बिलाईगढ़्र। मुख्यालय में एक सडक़ हादसे में स्कूल जा रही 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बिलाईगढ़ के मुख्य सडक़ में मृतिका प्रगति देवार उम्र 7 वर्ष की सडक़ हादसे में मौत हो गई। नपं बिलाईगढ़ के निर्दलीय पार्षद धनीराम देवांगन ने वाहन क्रमांक सीजी 22 /एक्स/8084 ने तेज लापर वाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उक्त बालिका को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे मौके में मौत हो गई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर धारा क्रमांक 106,1 के तहत कार्रवाई की है। वहीं अभी तक वाहन चालक पार्षद धनीराम देवांगन की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया आगे की पुलिस विवेचना जारी है।

Share This Article